100 years old women came & vote – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 20 Nov 2018 07:20:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बुजुर्ग मतदाताओं ने युवाओं को पछाड़ा, वोट डालने पहुंची 100 साल की महिला https://www.shauryatimes.com/news/19132 Tue, 20 Nov 2018 07:20:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19132 रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मंगलवार को मतदान के दौरान बुजुर्ग महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। इन्होंने युवाओं को पछाड़ते हुए लोकतंत्र का महापर्व ‘मतदान’ का हिस्सा बने। किसी ने व्हील चेयर तो किसी ने लाठी के सहारे मतदान केन्द्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने से नहीं चूके। न सिर्फ बुजुर्ग बल्कि दिव्यांग भी पोलिंग बूथ पर उत्साह के साथ नजर आए। दरअसल, प्रदेश की 72 सीटों के लिए मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। कोरबा जिले में एक 100 वर्षीय बुजुर्ग महिला ननकी बाई ने पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसके बाद उनका मतदान करते हुए वीडियो चुनाव आयोग ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इसके अलावा संजारी बालोद विधानसभा के ग्राम जमरूवा में मतदान केंद्र क्रमांक-94 में 80 साल की एक बुजुर्ग महिला अलोपा बाई साहू व्हील चेयर पर बैठकर वोट डालने पहुंची।

वहीं, रायुर के 85 साल के हिंछाराम निर्मलकर, जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं, अपने घर से लाठी के सहारे हर बार वोट डालने आते हैं, इस बार भी इन्होंने उत्साह के साथ वोट किया। साथ ही, कवर्धा के कोसमंदा मतदान केन्द्र में भी कई बुजुर्ग महिलाओं ने पूरे जोश के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नए युवा मतदाताओं ने भी पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बलौदा बाजार जिले के ग्राम सिमरा में बुजुर्ग महिला 108 वर्ष की श्यामा बाई ने मतदान किया।

]]>