12 lack scholarship to cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 10 Jul 2019 12:49:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 सीएमएस चौक कैम्पस के तीन छात्रों को भारत सरकार द्वारा 12 लाख रुपये की स्कॉलरशिप https://www.shauryatimes.com/news/48295 Wed, 10 Jul 2019 12:46:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48295 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के तीन मेधावी छात्रों मोहम्मद मुतासिफ, मुर्तजा सरवत ताकी एवं महविश मुजीब को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 12 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी, जिसमें प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुJपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. चौक कैम्पस इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2019 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

]]>