15 ज्यादा महंगी गाड़ियां हुई स्वाह – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 18 Dec 2018 06:47:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 होंडा कार के शोरूम में लगी आग, 15 ज्यादा महंगी गाड़ियां हुई स्वाह https://www.shauryatimes.com/news/23147 Tue, 18 Dec 2018 06:47:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=23147  पूर्वी दिल्ली के पटपटगंज इलाके मैं होंडा कार के शो रूम में आग लगने से लगभग 15 से ज्यादा महंगी कारें जलकर स्वाह हो गई. शुरुआत में ये आग पहली मंजिल पर लगी थी लेकिन ग्राउंड फ्लोर तक फैल गई. इस आग में करोड़ो रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. हादसे में कोई हताहत नही. 

हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की बारह गाड़ियां मौके पर पहुंची. ये आग पटपटगंज इलाके में मंगलवार सुबह करीब चार बजे लगी. शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है.

बता दें कि पूर्वी दिल्ली में होंडा कार ये सबसे बड़ा शोरूम है. ये आग इतनी बड़ी थी कि इसने शोरूम में खड़ी करीब 15 से ज्यादा कारों को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. 

]]>