18 जनवरी 2021 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 18 Jan 2021 09:46:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अस्पताल, (मध्य कमान) में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू लखनऊ, 18 जनवरी 2021 https://www.shauryatimes.com/news/98998 Mon, 18 Jan 2021 09:46:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98998 लखनऊ छावनी में मध्य कमान के कमान अस्पताल में आज कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत, कमान अस्पताल (मध्य कमान) के सेनानायक मेजर जनरल रमेश कौशिक द्वारा पहला टीका लगवा कर की गई। लखनऊ सैन्य स्टेशन में कुल 1500 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को टीका लगाने की योजना है।

मेजर जनरल रमेश कौशिक ने बाद में अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लेने के लिए प्रोत्साहित किया और टीका की सुरक्षा और प्रभावकारिता पर जोर दिया। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार टीकाकरण अभियान चलाया गया।

मेजर जनरल कौशिक ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को बढ़ावा देने वाले राजदूत के रूप में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों की अतिरिक्त भूमिका है। कुल 200 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारियों को आज बिना किसी प्रतिकूल घटना के टीका लगाया गया।

]]>