1st prise to cms student in dancing – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Jul 2019 12:05:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में सीएमएस छात्रा को प्रथम पुरस्कार https://www.shauryatimes.com/news/48734 Sun, 14 Jul 2019 12:05:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48734 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की कक्षा-3 की छात्रा तान्या श्रीवास्तव ने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में शानदार नृत्य प्रदर्शन हेतु तान्या को ‘सुपर हीरो’ के खिताब से भी नवाजा गया है। यह प्रतियोगिता मैक्स लिटिल आईकॉन के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के प्रतिभाशाली छात्रों ने गीत-संगीत व नृत्य में अपनी प्रतिभा व कला-कौशल का प्रदर्शन किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि विभिन्न शहरों के छात्रों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच तान्या ने सुर-लय-ताल के सम्यक ज्ञान, कला-कौशल एवं नृत्य प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा उपस्थित दर्शकों व निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया तथापि प्रथम पुरस्कार अर्जित कर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए ट्राफी, प्रशस्ति पत्र एवं आकर्षक पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है।

]]>