1st prise to cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सीएमएस छात्रा को
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की कक्षा-8 की छात्रा अन्वेषा बनर्जी ने अन्तर विद्यालयी फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता सर्च फाउण्डेशन एवं संस्कृति विभाग, उ.प्र. के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. अलीगंज (द्वितीय कैम्पस) की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने प्रतियोगिता में अपनी आकर्षक वेषभूषा एवं आत्मविश्वास का जोरदार प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों एवं निर्णायक मण्डल को अभिभूत कर दिया। आयोजकों ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं संवारने हेतु छोटी उम्र से ही प्रोत्साहित करता है, साथ ही विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरित करता है, जिससे आगे चलकर ये छात्र विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उपयोग कर मानवता का कल्याण करने में सक्षम बन सकें।

कैनडा एवं आस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालयों में सीएमएस छात्र का चयन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र हर्षवर्धन बौराई को कैनडा की डलहौजी यूनिवर्सिटी एवं आस्ट्रेलिया की द यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स द्वारा उच्चशिक्षा हेतु चयनित किया गया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है।