1st prize to cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 21 Nov 2019 12:32:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 क्विज प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सीएमएस छात्र को https://www.shauryatimes.com/news/65765 Thu, 21 Nov 2019 12:32:14 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=65765 लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-9 के मेधावी छात्र मनु अग्रवाल ने वन्य जीवन पर आधारित अन्तर-विद्यालयी क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के छात्र मनु ने जैव विविधता एवं वन्य जीवन पर आधारित अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन करने के साथ ही तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन हेतु भव्य सम्मान समारोह में मनु अग्रवाल को प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। श्री शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

]]>
निबन्ध प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सीएमएस छात्रा को https://www.shauryatimes.com/news/25360 Mon, 31 Dec 2018 13:03:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25360 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस की कक्षा-4 की प्रतिभाशाली छात्रा भाव्या सक्सेना ने अन्तर-विद्यालयी निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन, लखनऊ मण्डल के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भाव्या को प्रशस्ति पत्र एवं रु. 1000/- के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने अपनी लेखन क्षमता एवं रचनात्मक सोच का शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में भाव्या ने महिला सशक्तीकरण पर बहुत ही सरल भाषा में प्रभावशाली विचार व्यक्त किये। प्रतियोगिता के आयोजकों ने इस मेधावी छात्रा की रचनात्मक सोच की भरपूर प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

]]>