1st T20: India beat Sri Lanka by 38 runs – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 25 Jul 2021 18:40:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पहला टी-20 : भारत ने श्रीलंका को 38 रन से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने चटकाए चार विकेट https://www.shauryatimes.com/news/112330 Sun, 25 Jul 2021 18:38:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=112330 भारत ने दिया था 165 रन का लक्ष्य, सीरीज में ली 1—0 की बढ़त

कोलंबो : भारत ने पहले टी-20 में मेजबान श्रीलंका को 38 रन से हराते हुए तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। टीम के उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार ने चार विकेट चटकाए। टॉस गंवाकर भारत ने स्कोरबोर्ड पर 164/5 रन टांगे। मगर गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए मैच जीता दिया। श्रृंखला का अगला मुकाबला 27 जुलाई को इसी मैदान पर होगा। पारी के सातवें और अपने पहले ओवर में चहल ने धनंजय डिसिल्वा (9) को चलता किया। अगले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अविष्का फर्नांडो (26) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। आठ ओवर में श्रीलंका स्कोर: 52/3 आशेन भंडार (1) और चरिथ असलंका (2)। मिनोद भानुका सात गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए। क्रुणाल पंड्या ने आते ही अपने पहले ओवर में श्रीलंका को झटका दिया। कवर्स पर खड़े सूर्यकुमार यादव की हाथ में सीधा कैच। तीन ओवर में श्रीलंका स्कोर: 25/1 अविष्का फर्नांडो (12) और धनंजय डिसिल्वा (1)।

इससे पहले श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जबरदस्त खेल दिखाया। अंतिम पांच ओवर्स में तो सिर्फ 43 रन ही खर्च किए। चमीरा और हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए जबकि करुणारत्ने को एक सफलता मिली। भारत के लिए शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव ही रन बना पाए। जैसे ही दोनों आउट हुए भारत खेल में पिछड़ गया। धीमी बॉल्स ज्यादा असरदार साबित हुई आज। आखिरी दो ओवर भारत के लिए बेहद खराब रहे। भारतीय बल्लेबाज रन भी नहीं बना पाए और हार्दिक पंड्या के रूप में बड़ा विकेट भी गंवाया। ईशान किशन 14 गेंद में 20 रन और क्रुणाल पंड्या तीन गेंद में तीन रन बनाकर नाबाद रहे। लगातार दो ओवर में भारत को दो झटके। दोनों सेट बल्लेबाज डगआउट लौट गए। पहली गेंद में छक्का उड़ाकर सूर्यकुमार यादव ने अपना अर्धशतक पूरा किया था। महज 33 बॉल पर पचासा जड़ने के बाद सूर्यकुमार हसरंगा के दूसरे शिकार बने। पांच चौके और दो छक्के उड़ाने के बाद वह लॉन्ग ऑफ पर लपके गए। 127 रन पर भारत को चौथा झटका। अब हार्दिक पंड्या नए बल्लेबाज।

113 रन पर भारत ने अपना तीसरा विकेट गंवाया है। 36 गेंद में 46 रन बनाकर शिखर की पारी का अंत हुआ। 15वें ओवर की पहली बॉल पर उन्हें करुणारत्ने ने आउट किया। डीप बैकवर्ड स्क्वैयर लीग पर उन्हें बंडारा ने लपका। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव मैदान के बाहर से ही सेट होकर आए हैं। कमजोर गेंदों पर बिना किसी अतिरिक्त प्रयाय के बाउंड्रिड निकाल रहे। भारत ने दो विकेट जरूर खोए, लेकिन रनगति नहीं थमी। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 78/2, शिखर धवन (23 गेंद में 27 रन) और सूर्यकुमार यादव (16 गेंद में 22 रन) बनाये।

]]>