2 बच्चे झुलसे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 09 Jul 2019 07:40:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूपी: स्कूल वैन के रेडिएटर में ब्लास्ट से लगी आग, 2 बच्चे झुलसे https://www.shauryatimes.com/news/48130 Tue, 09 Jul 2019 07:40:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48130  

घायल बच्चे
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना इलाके के सैदपुर रोड स्थित गांधी गंज के सामने कौशिक किड्स एंड पब्लिक स्कूल की वैन का रेडिएटर फट गया। घटना के समय वाहन में स्कूली बच्चे सवार थे, जिनमें से दो बच्चे झुलस गए। वाहन चालक ने दोनों बच्चों को फौरन वैन से उतार दिया और खुद गाड़ी लेकर भाग गया।

खबर मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों को सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों ने बताया कि स्कूल की वैन काफी पुरानी हो गई थी, बच्चों को लाने और ले जाने के लिए सुरक्षित नहीं थी। 

 

]]>