2 studend killed in truck accident – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 04 Nov 2018 06:06:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बेकाबू ट्रक ने चार छात्रों को रौंदा, दो की मौत दो गंभीर https://www.shauryatimes.com/news/17150 Sun, 04 Nov 2018 06:06:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=17150 कन्नौज : तेज रफ्तार वाहन हर रोज मासूम जिंदगियों के साथ खेल रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद की तिर्वा कोतवाली इलाके में शनिवार आधी रात को तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों को रौंद दिया, जिसमें दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल छात्रों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों छात्रों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक छात्रों के नाम फैजल और प्रियांशु हैं।

यहां राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में वार्षिकोत्सव चल रहा था। कार्यक्रम के आखिरी दिन छात्र प्रियांशु, फैजल, आर्यन और सौरभ एक ही स्कूटी पर सवार होकर वापस जा रहे थे। इस दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने चारों को रौंद दिया और भाग निकला । घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। कॉलेज के अन्य छात्रों ने किसी तरह घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हादसा करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। आक्रोशित छात्रों ने ट्रक को जलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने बचा लिया।

]]>