20 assembly members positive before monsoon session – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 18 Aug 2020 06:07:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मानसून सत्र से पहले विधानसभा के 20 कर्मी पॉजिटिव https://www.shauryatimes.com/news/81567 Tue, 18 Aug 2020 06:07:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=81567 20 अगस्त से शुरु होगा उप्र विधानमंडल का मानसून सत्र

लखनऊ। मानसून सत्र शुरु होने से पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा के 20 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके चलते कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। उप्र विधान मंडल का मानसून सत्र 20 अगस्त से प्रारम्भ हो रहा है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार सत्र प्रारम्भ होने से पहले विधानसभा व विधान परिषद के सदस्यों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया है। इसी के चलते सोमवार को विधानसभा के कर्मचारियों की जांच हुई तो 20 कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें एकांतवास दे दिया गया है। उप्र विधान मंडल का सत्र कोरोना संक्रमण के कारण इस बार कुछ अलग हट कर होगा। सत्र के दौरान कोरोना के सभी प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। दोनों सदन के सभी सदस्यों को कोरोना टेस्ट होगा। साथ में सभी को फेस मास्क पहनना भी अनिवार्य किया गया है। सत्र के दौरान भीड़ रोकने के लिए पूर्व सांसदों व पूर्व विधायकों के अलावा दर्शक दीर्घा के पास भी निरस्त कर दिए गए हैं। सत्र के दौरान विधानसभा की कैंटीन बंद रहेगी। लेकिन, दोनों सदन के सदस्यों के लिए गर्म पानी व काढ़े का इंतजाम रहेगा।

विधान मंडल मानसून सत्र 20 से 24 अगस्त तक चलेगा। अब तक जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले दिन विधायकों के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी। दरअसल दो कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण और चेतन चौहान समेत चार सदस्यों का हाल ही में निधन हुआ है। अन्य दो सदस्यों में भाजपा विधायक वीरेंद्र सिरोही और सपा विधायक पारसनाथ यादव शामिल हैं। सत्र के दूसरे दिन यानि 21 अगस्त को विधायी कार्य होंगे। 22 व 23 अगस्त को शनिवार और रविवार के चलते बैठक नहीं होगी। वहीं 24 अगस्त को विधायी कार्य के बाद सदन स्थगित कर दिया जाएगा। कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए 19 अगस्त को कार्यमंत्रणा समिति और सर्वदलीय बैठकें आयोजित होंगी।

]]>