2021 मई तक IPL को दो नई टीमे मिल जाएगी : BCCI – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Mar 2021 07:28:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 2021 मई तक IPL को दो नई टीमे मिल जाएगी : BCCI https://www.shauryatimes.com/news/105467 Sun, 14 Mar 2021 07:28:01 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105467 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 2022 से 10 टीमें भाग लेंगी, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आगामी सत्र (2021) के अंतिम चरण के दौरान मई के महीने में नीलामी करने का फैसला किया है.

अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों ने शनिवार को साल की शुरुआत में आईपीएल संचालन समिति द्वारा अनुमोदित विभिन्न नीतिगत निर्णयों पर विचार के लिए शनिवार को एक बैठक की.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘अगले साल से आईपीएल में 10 टीमें होंगी और इस वर्ष मई के महीने तक नई फ्रेंचाइजी की बोली प्रक्रिया और इस से जुड़ी विभिन्न चीजों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा.’

उन्होंने कहा, ‘एक बार टीमें तय हो जाएंगी तो वे अपना परिचालन कार्य शुरू कर सकती हैं, जिसमें काफी समय लगता है.’

]]>