24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भारत में कोरोना ने मचाया कोहराम, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2 हजार से अधिक की मौत
कोरोना महामारी की दूसरी लहर अत्यधिक गंभीर होती जा रही है। देश में पहली बार 2.94 लाख नए मामले सामने आए हैं और दो हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में हालात बेहद चिंताजनक होते जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दिल्ली में रिकार्ड मौतें हुई हैं। सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी 21 लाख को पार कर गया है।

एक दिन में कोरोना के 2,94,115 नए मामले मिले, 2020 लोगों की मौत

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से मंगलवार देर रात तक मिले आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान 2,94,115 नए मामले मिले हैं, 1,66,520 मरीज ठीक हुए हैं और 2,020 लोगों की मौत हुई है, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 519, दिल्ली में 277, छत्तीसग़़ढ में 191, उत्तर प्रदेश में 162, कर्नाटक में 149, गुजरात में 121 और मध्य प्रदेश में 77 मौतें शामिल हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या एक करोड़ 56 लाख नौ हजार के पार

देश में अब तक सामने आ चुके संक्रमण के मामलों की संख्या एक करोड़ 56 लाख नौ हजार को पार कर गई है। इनमें से एक करोड़ 32 लाख 69 हजार से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,82,570 लोगों की अब तक जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या 21,50,119 हो गई है। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंक़़डों के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 1.53 लाख थी। उबर चुके लोगों की संख्या 1.31 करोड़ और मृतकों की संख्या 1,80,530 थी।

सोमवार को 15 लाख से ज्यादा टेस्ट

देश में सोमवार को 15,19,486 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक कुल 26 करो़़ड 94 लाख 14 हजार से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

कई राज्यों में विस्फोटक स्थिति :

महाराष्ट्र के साथ ही दिल्ली, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसग़़ढ में विस्फोटक स्थिति पैदा हो गई है। महाराष्ट्र में 62 हजार से ज्यादा नए मामले मिले हैं। केरल में रिकार्ड करीब 20 हजार नए केस पाए गए हैं। दिल्ली में भी 28 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। गोवा में पहली बार हजार से ज्यादा ([1,160)] नए संक्रमित पाए गए हैं और 26 लोगों की जान गई है। ब़़ढते मामलों को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने राज्य में रात का कफ्र्यू लगाने का एलान किया है। राजस्थान ने भी तीन मई तक लाकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां लगा दी हैं।

झारखंड में 22 अप्रैल से हफ्ते भर का लॉकडाउन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 22 से 29 अप्रैल तक लाॅकडाउन लगाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसे स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। राज्य में पांच हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और 45 लोगों की जान भी गई है।

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में करीब 3 लाख नए मामले, 2023 लोगों की गई जान
देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है। फिलहाल इसमें कमी के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है। संक्रमण के नए मामले बेहद तेज गति से तो बढ़ ही रहे हैं, इसके साथ ही मरने वालों की संख्या में भी बेहिसाब इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 2.95 लाख से अधिक नए मामले आए हैं और इस दौरान 2 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। ज्यादातर नए मामले 10 राज्यों में ही पाए गए हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में संक्रमण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सबसे ज्यादा इन्हीं राज्यों में नए मामले पाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से रिकॉर्ड 2023 लोगों की मौत हुई है और 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 21,57,538 है और कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या 1,32,76,039 पहुंच गई है।

मृत्युदर में लगातार गिरावट

कोरोना महामारी के चलते अब तक 1,82,553 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि, रिकॉर्ड मौतों के बावजूद मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है और वर्तमान में यह 1.17 फीसद पर है। विशेषज्ञों का भी कहना है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर संक्रामक ज्यादा घातक कम है यानी इसमें संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है, लेकिन उनके अनुपात में मौतें कम हो रही हैं।

मंगलवार को 16 लाख से ज्यादा टेस्ट

कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में युद्ध स्तर पर लोगों की जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश में मंगलवार को 16 लाख 39 हजार 357 नमूनों की जांच की गई। इनको मिलाकर अब तक देश में कुल 27 करोड़ 10 लाख 53 हजार 392 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।