24 घंटे में 70 हजार नए कोरोना संक्रमण केस मिले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 29 Sep 2020 05:10:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश में 26 दिन बाद घटा मौत का आकड़ा, 24 घंटे में 70 हजार नए कोरोना संक्रमण केस मिले https://www.shauryatimes.com/news/85443 Tue, 29 Sep 2020 05:10:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=85443 दुनिया में सबसे तेजी से कोरोना संक्रमण भारत में ही फैल रहा है, लेकिन शायद अब पहले जितना घातक नहीं रहा. क्योंकि नए संक्रमण से ज्यादा ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है. देश में पिछले 24 घंटों में 70,589 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए. जबकि 84,877 मरीज कोरोना से ठीक हो गए. हालांकि 776 मरीजों की जान भी चली गई. इससे पहले पिछले 26 दिनों से लगातार हर दिन एक हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना से मौत हो रही थी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 61 लाख 45 हजार हो गई है. इनमें से 96,318 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या घटकर 9 लाख 47 हजार हो गई और 51 लाख 1 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब पांच गुना अधिक है.

ICMR के मुताबिक, 28 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 7 करोड़ 31 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.57% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 16% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 83% पर है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र लगातार कोरोना की सबसे बुरी मार झेलने वाला राज्य बना हुआ है. यहां अब तक 13 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश हैं. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

]]>