24 घंटों में 11 हजार से अधिक नए मामले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Feb 2021 07:09:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 24 घंटों में 11 हजार से अधिक नए मामले, 118 नई मौतें https://www.shauryatimes.com/news/100564 Mon, 01 Feb 2021 07:09:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=100564  भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 11 हजार 4 सौ 27  नए मामले सामने आए और इस अवधि में 118 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 7 लाख 57 हजार 6 सौ 10 हो गई वहीं अब तक देश के तमाम राज्यों में मरने वाले संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1 लाख 54 हजार 3 सौ 92 हो गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, यह डाटा सामने आया है। मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश में अभी कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1 लाख 68 हजार 2 सौ 35 है और इस संक्रमण से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1 करोड़ 4 लाख 34 हजार 9 सौ 83  है।

]]>