26 लोगों की मौत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 22 Jan 2019 06:24:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बलूचिस्तानः ट्रक-बस में जोरदार भिड़ंत, 26 लोगों की मौत, 16 घायल https://www.shauryatimes.com/news/28857 Tue, 22 Jan 2019 06:24:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28857 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेल से लदे ट्रक और एक बस के टकराने से हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हब के पास लसबेला जिले में यह हादसा हुआ है. पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना सामने से आ रहे ट्रक के बस को टकराने से हुआ है. कराची से पंजगुर जा रही बस में 40 लोग सवार थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”ट्रक में ईरानी ईंधन होने के कारण हादसे के बाद वहां भीषण आग लग गई. जिससे बस में कुछ यात्री फंस गए.”

उन्होंने आगे बताया कि , ” आग लगने के बाद यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे, लेकिन जल्दबाजी के कारण कई लोग अंदर ही रह गए. जिसके चलते हादसे में जो लोग बच सकते थे वह भी अंदर फंसे होने के कारण जान नहीं बचा सके.” अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के बाद मौके पर पहुंची टीम ने 26 शव बरामद कर लिए हैं. वहीं कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

लसबेला के उपायुक्त शब्बीर मेंगल ने कहा, ”सभी की मौत आग की चपेट में आने से हुई है.” उन्होंने बताया कि घायल हुए 16 लोगों में से छह की हालत गंभीर है. ‘ईदी फाउंडेशन’ के एक बचाव अधिकारी ने बताया कि सुविधाओं और एंबुलेंसों की कमी के कारण घायलों को कराची ले जाने में काफी समय लग रहा है. उन्होंने बताया कि अधिकतर शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है.

]]>
अफगानिस्तान में ईद के जश्न के बीच आत्मघाती हमला, 26 लोगों की मौत https://www.shauryatimes.com/news/3670 Sun, 17 Jun 2018 07:23:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=3670 अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने उस स्थान पर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया, जहां ज्यादातर तालिबान लड़ाके तीन दिनों के संघर्ष विराम के दौरान ईद मनाने के लिए एकत्र हुए थे. इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए.अफगानिस्तान में एक आत्मघाती हमलावर ने उस स्थान पर विस्फोट कर खुद को उड़ा लिया, जहां ज्यादातर तालिबान लड़ाके तीन दिनों के संघर्ष विराम के दौरान ईद मनाने के लिए एकत्र हुए थे. इस घटना में 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 अन्य घायल हो गए.  पूर्वी नांगरहार प्रांत के पुलिस प्रमुख गुलाम सानयी स्तानिकजई ने बताया कि मारे गए और घायल हुए ज्यादातर लोग तालिबान के समझे जा रहे हैं. बहरहाल, प्रांत के रोदात जिले में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है. हालांकि, आईएस से संबद्ध संगठन ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर नहीं किया था और उसके इलाके में अच्छी खासी मौजूदगी भी है. दरअसल, घटना के वक्त निहत्थे तालिबान लड़ाके अफगान सुरक्षा बलों के साथ ईद मना रहे थे.  0 टिप्पणियां घटना के कुछ ही घंटों के अंदर राष्ट्रपति अशरफ गनी ने संघर्ष विराम आगे बढ़ाने की घोषणा की. इसकी अवधि कल खत्म हो रही थी. उन्होंने पिछले हफ्ते इसकी एकतरफा घोषणा की थी. वहीं, तालिबान के नेता हैबुतुल्ला अखुनजदा ने ईद मनाने के लिए सोमवार को अलग से तीन दिनों के संघर्ष विराम की घोषणा की थी. तालिबान का संघर्ष विराम गुरुवार की मध्य रात्रि से प्रभावी हुआ था. इससे पहले दिन में अखुनजदा ने कहा था कि वह अफगान सरकार के साथ बातचीत में शामिल होने से पहले अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष वार्ता करना चाहते हैं.  वहीं, गनी की ताजा पेशकश पर तालिबान की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस बीच, अफगानिस्तान की उच्च शांति परिषद के उप प्रमुख अता उल रहमान सलीम ने कहा कि देश भर से तालिबान लड़ाके अपने परिवार से मिलने के लिए सरकार नियंत्रित इलाकों में घुस रहे हैं और उनका सरकारी सुरक्षा बल स्वागत कर रहे हैं.

पूर्वी नांगरहार प्रांत के पुलिस प्रमुख गुलाम सानयी स्तानिकजई ने बताया कि मारे गए और घायल हुए ज्यादातर लोग तालिबान के समझे जा रहे हैं. बहरहाल, प्रांत के रोदात जिले में हुए विस्फोट की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है. हालांकि, आईएस से संबद्ध संगठन ने संघर्ष विराम पर हस्ताक्षर नहीं किया था और उसके इलाके में अच्छी खासी मौजूदगी भी है. दरअसल, घटना के वक्त निहत्थे तालिबान लड़ाके अफगान सुरक्षा बलों के साथ ईद मना रहे थे.

घटना के कुछ ही घंटों के अंदर राष्ट्रपति अशरफ गनी ने संघर्ष विराम आगे बढ़ाने की घोषणा की. इसकी अवधि कल खत्म हो रही थी. उन्होंने पिछले हफ्ते इसकी एकतरफा घोषणा की थी. वहीं, तालिबान के नेता हैबुतुल्ला अखुनजदा ने ईद मनाने के लिए सोमवार को अलग से तीन दिनों के संघर्ष विराम की घोषणा की थी. तालिबान का संघर्ष विराम गुरुवार की मध्य रात्रि से प्रभावी हुआ था. इससे पहले दिन में अखुनजदा ने कहा था कि वह अफगान सरकार के साथ बातचीत में शामिल होने से पहले अमेरिका के साथ प्रत्यक्ष वार्ता करना चाहते हैं

वहीं, गनी की ताजा पेशकश पर तालिबान की फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस बीच, अफगानिस्तान की उच्च शांति परिषद के उप प्रमुख अता उल रहमान सलीम ने कहा कि देश भर से तालिबान लड़ाके अपने परिवार से मिलने के लिए सरकार नियंत्रित इलाकों में घुस रहे हैं और उनका सरकारी सुरक्षा बल स्वागत कर रहे हैं.

]]>