3 लोग जिंदा जले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 24 Jan 2019 06:06:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 जोरदार टक्‍कर के बाद 2 कारों में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले https://www.shauryatimes.com/news/29133 Thu, 24 Jan 2019 06:06:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=29133 दिल्ली के आनंद विहार इलाके में बुधवार शाम दिलशाद गार्डन से जाती हुई दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां आग की भयंकर लपटों में घिर गईं. दोनों गाड़ियों में बैठे 5 लोगों में से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए. 

दरअसल घटना बुधवार करीब शाम 7 बजे हुई. जब एक फोर्ड इकोस्पोर्ट्स एसयूवी तेज रफ्तार से आनंद विहार से विवेक विहार की तरफ जा रही थी. इसी दौरान स्पीड तेज होने की वजह से गाड़ी ने अपना संतुलन खो दिया और डिवाइडर से टकराते हुए दूसरी रोड पर आ गई और एक मारुति ओमनी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई. इसकी चपेट में दोनों गाड़ियों में सवार पांचों लोग आ गए, जिनमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए.

टक्कर लगते ही दोनों गाड़ियों में आग लग गई. इस आग में झुलसकर ओमनी वैन सवार एक शख्स की वहीं जलकर मौत हो गई. जबकि लोगों ने किसी तरह दोनों गाड़ियों से 4 लोगों को घायल हालात में बाहर निकाला. इसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया जहां 2 और लोगों की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक मरने वालों में मुस्तफाबाद के शमशाद, अब्दुल और गर्व सहगल हैं. शमशाद और अब्दुल ओमनी वैन में सवार थे जबकि गर्व इको स्पोर्ट्स में था.

]]>