3 engeneeir suspend – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 11 Jul 2019 14:05:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 डिप्टी सीएम के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के तीन अभियन्ता निलम्बित https://www.shauryatimes.com/news/48431 Thu, 11 Jul 2019 14:05:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48431 निर्माण कार्यो में अनियमितता कतई क्षम्य नहीं : केशव

लखनऊ : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय कार्यो में अनियमितता के कारण रामबृक्ष राम, अधिशासी अभियन्ता, बी0पी0 यादव (भानू प्रताप यादव) सहायक अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग एवं महेन्द्र सिंह, अवर अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज को तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही संस्थित किये जाने निर्देश दिये हैं। इसी प्रकरण में तीन सहायक अभियन्ताओं-बृज बिहारी सिंह, अनिल कुमार सिंह एवं विनोद कुमार तिवारी को अन्यत्र स्थानान्तरित किया गया है। जनपद प्रयागराज में मेजा कोहड़ार घाट खीरी मार्ग पर विशेष मरम्मत के अन्तर्गत स्वीकृत लम्बाई 11.00 कि0मी0 लागत रू0 207.72 लाख के कार्य को बिना किसी निविदा, अनुबन्ध गठित किये सम्पादित कराये जाने के प्रकरण में इन अभियन्ताओं को निलम्बित किया गया है।

]]>