3 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 May 2021 09:14:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, देश में 24 घंटे में आए 3.94 लाख मामले, 3,388 की मौत, महाराष्ट्र में मृतकों की संख्या बढ़ी https://www.shauryatimes.com/news/110365 Sat, 01 May 2021 09:14:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110365 देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से संक्रमण के नए मामलों की संख्या प्रतिदिन साढ़े तीन लाख से ऊपर बनी हुई है। शुक्रवार को देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 3.94 लाख रिकार्ड नए मामले सामने आए। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 32 लाख के पार पहुंच गई है और कुल संक्रमितों के आंकड़े ने 1.91 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

3,388 लोगों की मौत 

शुक्रवार को देर रात तक 3,388 लोगों की जान जाने की खबर थी। मृतकों का कुल आंकड़ा 2.11 लाख को पार गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में 3,498 मरीजों की मौत हुई थी। राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 90 फीसद से नीचे पहुंच गई है। अब तक 1.56 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। इस गंभीर होती स्थिति के बीच राहत की बात यह है कि देश में मृत्यु दर 1.1 फीसद है, जो अन्य कई देशों की तुलना में बहुत कम है।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मौतेंं

देर रात तक के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को जिन 3,388 लोगों की जान गई, उनमें सबसे अधिक महाराष्ट्र से 828, दिल्ली से 375, उत्तर प्रदेश से 332, कर्नाटक से 217, छत्तीसगढ़ से 269, गुजरात से 173 और राजस्थान से 155 मामले शामिल हैं।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 62,919-46.02

कर्नाटक 48,296-15.23

केरल 37,199-15.71

उत्तर प्रदेश 34,372-12.52

दिल्ली 27,047-11.49

तमिलनाडु 18,692-11.66

बंगाल 17,411-8.28

आंध्र प्रदेश 17,354-11.01

राजस्थान 17,155-5.98

बिहार 15,853-4.70

महाराष्ट्र में मामले घटे, मृतकों की संख्या बढ़ी

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 62,919 नए मामले सामने आए। यह गुरुवार के 66,159 की तुलना में कुछ कम है। हालांकि मृतकों की संख्या शुक्रवार को ज्यादा रही। शुक्रवार को 818 लोगों के मरने का आंकड़ा सामने आया, जबकि गुरुवार को यह संख्या 771 थी। राज्य के लिए राहत की बात यह भी है कि यहां ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा रही। शुक्रवार को राज्य में 69 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए। वहीं गुजरात में शुक्रवार को 14,605 नए मामले सामने आए। यह राज्य में किसी एक दिन में सामने आई सर्वाधिक संख्या है।

अब तक 15.48 करोड़ से ज्‍यादा टीके लगाए गए 

देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 15.48 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। शुक्रवार को शाम 8 बजे तक एक दिन में 26 लाख से अधिक टीके लगाए गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 15,48,54,096 टीके लगाए गए हैं। इनमें 94,10,892 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज और 62,40,077 कर्मियों दोनों डोज जी चुकी हैं। इसी तरह अग्रिम पंक्ति 1,25,48,925 कार्मिकों को पहली डोज और 68,11,824 कार्मिकों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं।

]]>
24 घंटे में कोविड के सामने आए 3.86 लाख मामले, 3,501 की मौत, महाराष्‍ट्र सबसे अधिक मौतें https://www.shauryatimes.com/news/110258 Fri, 30 Apr 2021 08:12:07 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110258 कोरोना के बढ़ते कहर के बीच देश में हर अगले दिन नए मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार रात 12 बजे तक देश में बीते 24 घंटे में 3.86 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके थे। हर दिन पिछले दिन का रिकार्ड टूट रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 3,501 लोगों की मौत भी हुई जिनमें महाराष्ट्र के 771 और दिल्ली के 395 लोग शामिल हैं। चिंताजनक बात यह है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट गिरती जा रही है।

24 घंटे में 3,86,595 मामले 

रात 12 बजे तक उपलब्ध हुए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकार्डतोड़ 3,86,595 मामले सामने आने से अब तक इस महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,87,54,925 हो गई। वहीं इस दौरान 3,501 और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,08,313 हो गई।

रिकवरी रेट घटी 

फिलहाल देश में 31,69,169 सक्रिय मामले हैं। इस दौरान 2,87,081 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली जिससे अब तक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,53,69,362 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह आठ बजे आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना से ठीक होने की दर घटकर 82.10 फीसद और मृत्यु दर 1.11 फीसद हो गई है।

17,68,190 नमूनों की जांच

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या 7 अगस्त को 20 लाख के पार हुई थी। इसके बाद 16 सितंबर को 50 लाख। और 19 दिसंबर को एक करोड़ के पा हुई थी। जबकि 1.50 का आंकड़ा इसी 19 अप्रैल को पार हुआ। आइसीएमआर के अनुसार के अनुसार, 28 अप्रैल तक देश में 28,44,71,979 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। बुधवार को 17,68,190 नमूनों का परीक्षण किया गया।

महाराष्‍ट्र में सबसे ज्‍यादा मौतें

देश में जिन 3,501 और लोगों की मौत हुई उनमें से सबसे ज्यादा 771 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके बाद दिल्ली में 395, छत्तीसगढ़ में 251, उत्तर प्रदेश में 295, कर्नाटक में 270, गुजरात में 180, हरियाणा में 97, पंजाब में 137, राजस्थान में 158, उत्तराखंड में 85 और मध्य प्रदेश में 95 लोगों की मौत हुई।

सर्वाधिक नए केस वाले राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 66,159-45.39

उत्तर प्रदेश 35,104-12.17

केरल 38,607-15.33

कर्नाटक 35,024-14.74

दिल्ली 24,235-11.22

छत्तीसगढ़ 15,804-7.13

राजस्थान 17,269-5.80

गुजरात 14,327-5.53

तमिलनाडु 17,897-11.48

मध्य प्रदेश 12,762-5.50

24 घंटे धधक रहे श्मशान

समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक देश में कोरोना के कहर का आलम यह है कि देश भर के श्मशानों में 24 घंटे चिताएं जल रही हैं। लोगों को अपने करीबियों की अंत्येष्टि के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जिन श्मशानों पर दिन में औसतन 10 से 20 शवों का क्रियाकर्म होता था वहां सैकड़ों की संख्या में शव पहुंच रहे हैं। श्मशानों की व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है।

लगातार खोदी जा रहीं कब्रें

यही हाल कब्रिस्तानों का भी है। दफन होने पहुंच रहे शवों के लिए लगातार कब्रें खोदी जा रही हैं। कब्र खोदने वाले 24 घंटे अपने काम में लगे हैं लेकिन फिर भी लोगों को शव दफन करने में काफी समय लग रहा है। मुंबई में कब्र खोदने वाले सैय्यद मुनीर कमरुद्दीन ने कहा कि वे और उनके साथी लगातार लोगों की मदद में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग बिना किसी भय के एंबुलेंस से शव लाकर कब्र में रखते हैं। उन्होंने बताया कि यहां हर दिन भारी तादाद में शव दफन होने आ रहे हैं। हम लोगों को लगातार काम करना पड़ रहा है।

 

]]>
बीते 24 घंटों में आए 3,79,257 नए मामले, 3,645 संक्रमितों की हुई मौत https://www.shauryatimes.com/news/110089 Thu, 29 Apr 2021 06:28:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=110089 एक बार फिर बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों ने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी किए आंकड़ों के अनुसार, गत 24 घंटों में 3,79,257 नए मामले दर्ज किए गए वहीं 3,645 संक्रमितों की मौत हो गई।इस अवधि में 2,69,507 लोगों ने कोरोना को मात दे दी और अस्पताल से स्वस्थ हो वापस अपने घर लौट गए। इसके बाद अब तक देश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1,83,76,524 हो गया और मरने वालों की संख्या 2,04,832 हो गई है। फिलहाल देश में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 1,50,86,878 है सक्रिय कोविड संक्रमितों का आंकड़ा 30,84,814 है। देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी जिसके तहत अब तक कुल 15,00,20,648 वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में बुधवार तक कोरोना वायरस के लिए कुल 28,44,71,979 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 17,68,190 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

इन राज्यों पर एक नजर: 

– महाराष्ट्र में बुधवार तक कोरोना संक्रमण के 63,309 नए मामले दर्ज किए गए और संक्रमण से लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गई है।

– मिज़ोरम में गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 139 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 5,880 है जिसमें 1075 सक्रिय मामले, 4,792 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 13 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी मिज़ोरम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने दी।

– हरियाणा में आज 12,444 नए कोविड मामले, 95 मौतें और 7,618 रिकवरी दर्ज़ की गईं। राज्य में अब तक कुल मामले 4,60,198 हो गए हैं। पश्चिम बंगाल में आज 17,207 नए कोविड मामले, 77 मौतें और 11,933 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए। राज्य में कुल मामले 7,93,552 हो गए हैं।

– पंजाब में 6,472 नए कोविड मामले दर्ज किए गए और 142 लोगों की मौत हो गई। वहीं 5,272 लोगों ने संक्रमण को मात दिया और अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। यहां अब तक कुल पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 3,58,186 हो गया है।

– पिछले 24 घंटों में गुजरात में 14,120 नए संक्रमण के मामले सामने और 174 मौतें दर्ज हुई वहीं 8,595 लोग स्वस्थ हो गए हैं।

-गोवा की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में 3,101 नए मामले आए और 24 मौतें दर्ज हुई वहीं 839 लोग स्वस्थ हो डिस्चार्ज किए गए।

 

]]>
बीते 24 घंटों में महामारी को मात दे चुके हैं 2,51,827 लोग, 3,23,144 आए नए मामले https://www.shauryatimes.com/news/109893 Tue, 27 Apr 2021 05:19:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=109893 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण से मुक्त हो 2,51,827 लोग अपने घर लौटे हैं वहीं 3,23,144 नए मामले दर्ज किए गए और 2,771 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अब तक देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,76,36,307 हो गया और मृतकों की संख्या 1,97,894 हो गई है। मंत्रालय के अनुसार, अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,82,204 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,45,56,209 है।

16 जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक कोरोना वायरस की कुल 14,52,71,186 वैक्सीन लगाई जा चुकी है। महामारी कोविड-19 का सामना कर रहे देश को अब दूसरे देशों से मदद मिलने की शुरुआत हो गई है।

इस बीच सोमवार को एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘यदि  आपको कोविड के कोई भी लक्षण हों तो आप खुद को घर में आइसोलेट करें, रिपोर्ट आने का इंतजार न करें। कई बार RT-PCR टेस्ट नेगेटिव भी आ सकता है क्योंकि उसकी संवेदनशीलता 100% नहीं है। उस स्थिति में भी मानकर चलना चाहिए कि आपको COVID-19 है और उसका इलाज करना चाहिए।

]]>