32th all india wrestling – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 29 Nov 2018 18:04:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती : यूपी के श्याम मणि और सतीश ने जीते रजत https://www.shauryatimes.com/news/20612 Thu, 29 Nov 2018 18:04:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20612 लखनऊ : यूपी के पहलवानों ने 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन दो रजत और एक कांस्य पदक से जीत लिया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बहुदेशीय हॉल में हो रही प्रतियोगिता में यूपी के श्याम मणि ने 70 किग्रा भारवर्ग और सतीश कुमार ने 72 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता. यूपी के लिए 125 किलोग्राम भारवर्ग में भूपेन्द्र ने कांस्य पदक जीते। चौथे दिन हरियाणा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक और बिहार के खिलाडियों ने एक स्वर्ण जीता। पदक विजेताओं को कमेटी के चेयरमैन और पोस्टमास्टर जनरल कानपुर वीके शर्मा, राजकुमार महाराज, रविकांत मिश्रा और शशि कुमार ने पुरस्कार वितरित किये।

चौथे दिन के परिणाम-70 किग्रा भारवर्ग:-स्वर्ण हरियाणा के कर्मपाल ने जीता. यूपी के श्याममणि ने रजत और ओडिशा के श्याम सुदंर और दिल्ली के परविंदर ने कांस्य पदक जीता, 92 किग्रा भारवर्ग-हरियाणा के प्रतीक पांडेय ने स्वर्ण, यूपी के सतीश कुमार ने रजत और गुजरात के जोशी दशरथ और महाराष्ट्र के संदीप ने कांस्य पदक जीता, 125 किलोग्राम भारवर्ग-बिहार के राकेश कुमार ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के जीबी पाटिल ने रजत और यूपी के भूपेन्द्र और राजस्थान के सुधीर ने कांस्य पदक जीता।

]]>
32th All India Wrestling : मेजबान यूपी के लिए विकास ने मारा गोल्डेन दांव https://www.shauryatimes.com/news/20454 Wed, 28 Nov 2018 14:49:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20454 लखनऊ : विकास कुमार ने मेजबान यूपी के लिए 32वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में 74 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता के तीसरे दिन यूपी के पहलवानों ने कुल तीन पदक जीते। यूपी के लिए विनय कुमार ने 86 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता इस वर्ग में स्वर्ण पदक हरियाणा के मंजीत ने जीता।

विनय को रजत व व लालमणि को मिला कांस्य

लालमणि ने 65 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इस वर्ग में हरियाणा के कुलदीप व दिल्ली के जयप्रकाश ने रजत पदक जीता। तीसरे दिन यूपी, हरियाणा व ओडिशा ने एक-एक स्वर्ण पदक और राजस्थान ने दो स्वर्ण पदक जीते। तीसरे दिन के मुकाबलों में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा, निदेशक डाक सेवाएं (मुख्यालय) राजीव उमराव एवं प्रवर डाक अधीक्षक शशि कुमार उत्तम ने खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किये। इस प्रतियोगिता का फाइनल 30 नवम्बर को होगा।

29 नवम्बर हो हुए मुकाबले के परिणामः-

57 किग्रा भारवर्ग-स्वर्णः तुलसी राम माझी (ओडिशा), रजतः चेत राम नायक (कर्नाटक), कांस्यः ध्यानेश्वर डी. भोगे (महाराष्ट्र) व ओंकार सिंह (राजस्थान), 65 किग्रा-स्वर्णः कुुलदीप (हरियाणा), रजतः जयप्रकाश (दिल्ली), कांस्यः लालमणि यादव (यूपी), 74 किग्रा-स्वर्णः विकास कुमार (यूपी), रजतः कालूदास (हरियाणा), कांस्यः अमित पटेल (गुजरात) व राज सिंह (राजस्थान), 86 किग्रा-स्वर्णः मंजीत (हरियाणा), रजतः विनय कुमार यादव (यूपी), कांस्यः एम.जडेजा (गुजरात) व पीआर पवार (महाराष्ट्र), 97 किग्रा-स्वर्णः पवन धामा (राजस्थान), रजतः बीजी कोंढारकर (महाराष्ट्र), कांस्यः मनमोहन (दिल्ली) व सुनील कुमार (हरियाणा)।

]]>