35th national sub junioer girls handball – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

हैण्डबॉल के सुरूर में सराबोर होगा नवाबों का शहर
35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिप 9 फरवरी से

मेजबान यूपी सहित 30 राज्यों की टीमें लेंगी भाग

लखनऊ। नवाबों का शहर लखनऊ आगामी नौ फरवरी से हैण्डबॉल के सुरूर में सराबोर होगा। यह आयोजन होगा 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिप का जिसमें मेजबान उत्तर प्रदेश सहित 30 राज्यों की टीमें अपने हुनर का जलवा बिखेरेंगी। हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जाने वाली इस चैंपियनशिप के मुकाबले नौ फरवरी से 13 फरवरी तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे। इस बारे में एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए सुधीर एम बोबडे (आईएएस, अध्यक्ष यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन) और हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया व यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन के महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि इस चैंपियनशिप की मेजबानी हैण्डबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन को आवंटित की है। इसके सफल आयोजन के लिए तैयारियां पूरी हो गयी है तथा हमने इसके लिए कमर कस ली है।

आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि हमारे लिए यह गर्व करने की बात है कि यहां राष्ट्रीय सब जूनियर बालिका हैण्डबॉल चैंपियनशिप होगी। लीग कम नाकआउट आधार पर होने वाली इस चैंपियनशिप में कई राज्यों की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। हम इसकी मेजबानी में कोई कसर नहीं छोडेंग़े। उन्होंने बताया कि गाजियबाद में हुए चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में साई विजेता और दिल्ली की टीम उपविजेता रही थी।  अध्यक्ष सुधीर एम बोबडे ने बताया चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश हैण्डबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रहा है। उत्तर प्रदेश टीम का चयन आठ फरवरी को किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि हमारी यह भी योजना है कि जल्द ही हैण्डबॉल खिलाड़ियों के लिए भी एक प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाए। इस दिशा में काम चल रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही इस लीग के आयोजन को अमली जामा पहना दिया जाएगा।

जितेंद्र सिंह बब्लू (उपाध्यक्ष, यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन) ने बताया कि इस चैंपियनशिप के दौरान हैण्डबॉल में देश का नाम रोशन करने वाले इंटरनेशनल हैण्डबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसमें पिछले साल भारतीय टीम का प्रतिनिधत्व करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर सैयद रफत (उपाध्यक्ष, यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन) ने कहा कि खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था केडी सिंह बाबू स्टेडियम की डारमेट्री और रेफरियों व टीम आफिशियल के ठहरने की व्यवस्था होटलो में की गई है। इस अवसर पर नवीन दास (उपाध्यक्ष, यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन), विनय सिंह (संयुक्त सचिव, यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन), और प्रदीप राय (कोआर्डिनेटर, यूपी हैण्डबॉल एसोसिएशन) भी मौजूद थे।

सुबह व शाम के सत्रों में होंगे मैच

चैंपियनशिप के मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह व शाम के सत्रों में आयोजित किए जाएंगे। चैंपियनशिप के मैचों के कार्यक्रम का निर्धारण आठ फरवरी को होगा।

पिछले टूर्नामेंट की शीर्ष आठ टीमेंः-

साई, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, पंजाब, तमिलनाडु, असम।