36 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 09 Dec 2020 07:02:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पिछले 24 घंटे में 32 हजार से ज्यादा नए केस मिले, 36 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक https://www.shauryatimes.com/news/93526 Wed, 09 Dec 2020 07:02:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93526 भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) की रफ्तार धीमी पड़ गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बुधवार को सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते चौबीस घंटों के दौरान 32 ,080 मामले सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 36,635 मरीज डिस्चार्ज हुए और 10 लाख 22 हजार 712  सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के 97 लाख 35 हजार 850 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक लाख 41 हजार 360 मरीजों की मौत हो गई है। 92 लाख 15 हजार 581 मरीज ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस तीन लाख 78 हजार 909 है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कुल अब तक 14 करोड़ 98 लाख 36 हजार 767 सैंपल टेस्ट हुए हैं।

मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 94.66 फीसद और मृत्युदर गिरकर 1.45 फीसद पर आ गई है। सक्रिय मामले कुल मामलों का 3.89 फीसद है। लगातार तीन दिनों से सक्रिय मामलों की संख्या चार लाख से कम बनी हुई है।देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में है। यहां एक्टिव केस की संख्या 74 हजार 460 है। वहीं 17 लाख 37 हजार 080 मरीज ठीक हो गए हैं और 47 हजार 827 मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद केरल में 59 हजार 873 एक्टिव केस हैं। यहां पांच लाख 82 हजार 351 मरीज ठीक हो गए हैं और 2472 मरीजों की मौत हो गई है।   दिल्ली में 22 हजार 310 एक्टिव केस हैं। यहां पांच लाख 65 हजार 039 मरीज ठीक हो गए हैं और 9763 मरीजों की मौत हो गई है।

सात अगस्त को भारत कोरोना के कुल मामलों की संख्या 20 लाख के पार कर गई। 23 अगस्त को मामले 30 लाख के पार हो गए। पांच सितंबर को आंकड़ा 40 लाख के पार हो गया। 16 सितंबर को आंकड़ा 50 लाख के पार हो गया। 28 सितंबर को आंकड़ा 60 लाख के पार हो गया। 11 अक्टूबर को आंकड़ा 70 लाख के पार हो गया। 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख का आंकड़ा पार हो गया।

 

]]>