4 killed in accident in datiya – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 12 Oct 2018 12:28:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 MP : ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला व बच्चे समेत चार की मौत https://www.shauryatimes.com/news/13891 Fri, 12 Oct 2018 12:28:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13891 दतिया : यूपी की सीमा से सटे दतिया जिले में स्थित चिरुला थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह झांसी-ग्वालियर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादस में बाइक पर सवार एक ही परिवार के चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच-पड़ताल जारी है। चिरुला थाना पुलिस के मुताबिक, झांसी-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर चिरुला पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की एक मौत हो गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार दतिया जिले के इंदरगढ़ तहसील स्थित ग्राम देवरिया का रहने वाला था। पुलिस मृतकों की जानकारी जुटाने के प्रयास कर रही है।

]]>