5 crore illigal property found in incom tax raid – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 14 Nov 2018 18:39:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 छापे में कपड़ा कारोबारी के ठिकानों से 5 करोड़ की बेनामी संपत्ति मिली https://www.shauryatimes.com/news/18221 Wed, 14 Nov 2018 18:39:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18221 रायपुर : आयकर विभाग ने राजधानी के एक बड़े कपड़ा व्यापारी के दुकान, घर और कार्यालय में छापा मारकर 20 लाख का नगद सहित 5 करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति जब्त की है। पंडरी स्थित गारमेंट शॉप सिटी कलेक्शन में आयकर विभाग की टीम पहुंचकर दस्तावेजों को खंगालने में जुटी थी। गारमेंट शॉप के संचालक ललित जैन हैं। छापे के दौरान कपड़ा व्यापारी के अपने कर्मचारियों के नाम से नोटबंदी के समय पुराने नोट खपाए थे। वहीं एक गुप्त पैनड्राइव भी बरामद किया गया है, जिसमें 6 साल का हिसाब होने की आशंका है, इससे और बड़ा खुलासा हो सकता है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई में 50 आयकर अफसरों के साथ ही पुलिस कि 30 सदस्यीय टीम शामिल थी।

]]>