6 bsf solder injurned in naxal attack – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 14 Nov 2018 08:42:48 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 नक्सलियों ने बीएसएफ का एन्टी लैंडमाइंस वाहन उड़ाया, 6 घायल 2 गंभीर https://www.shauryatimes.com/news/18160 Wed, 14 Nov 2018 08:37:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18160 बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल (माओवाद) प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में बुधवार की सुबह माओवादियों ने एक और बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माओवादियों ने जवानों के एन्टी लैंडमाइंस वाहन को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस घटना में बीएसएफ के 6 जवान बुरी तरह घायल हो गए है। घायल जवानों में दो जवानों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक आपरेशन में लगे जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे, इसी दौरान एन्टी लैंड माइन्स विकिल को माओवादियों ने ब्लास्ट से उड़ा दिया। इस हमले में 06 जवान जख्मी हो गए। ये हादसा बीजापुर के महादेवघाट में हुआ है। सभी जवान बीएफएफ के बताए जा रहे है। जवानों को बाहर निकाल लिया गया है, सभी को जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की पुष्टी एसपी मोहित गर्ग ने की है।

]]>