6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Realme X2 Pro जल्द होगा लॉन्च – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 23 Dec 2019 09:11:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Realme X2 Pro जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म https://www.shauryatimes.com/news/70753 Mon, 23 Dec 2019 09:11:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=70753 भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कुछ ही दिन पहले Realme का एक नया हैंडसेट लॉन्च किया गया था। इस फोन का नाम Realme X2 Pro है। यह कंपनी का पहला टॉप-एंड स्मार्टफोन है। यह 64 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर समेत कई खास फीचर्स के साथ पेश किया गया है। लॉन्च के समय यह फोन 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ उतारा गया था। अब खबर है की इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस बात की आधिकारिक घोषणा Realme के CEO माधव सेठ ने अपने ऑफशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है।

Realme X2 Pro का 6 जीबी रैम वेरिएंट होगा लॉन्च: माधव सेठ ने ट्वीट कर कहा है कि Realme हमेशा से ही डिजाइन के मामले में अच्छा रहा है। अब जल्द ही कंपनी मास्टर सप्राइज लाने की तैयारी में है। Realme X2 Pro का कॉनक्रीट और रेड ब्रिक मास्टर एडिशन लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस फोन का एक नया वेरिएंट भी लॉन्च किया जाएगा जो 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।

Realme X2 Pro की कीमत: Realme X2 Pro का पहला वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इस फोन का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज से लैस है। इसकी कीमत 33,999 रुपये है। ऐसे में फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 25,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके लिए कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

Realme X2 Pro के फीचर्स: फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मौजूद है। इसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2400 है। इसमें ड्यू-ड्रॉप फुलस्क्रीन और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 दिया गया है। इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

]]>