7 lack chori by aap MLA house – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 05 Mar 2019 18:22:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आप विधायक के घर से सात लाख की चोरी https://www.shauryatimes.com/news/34674 Tue, 05 Mar 2019 18:22:40 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=34674 नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सुखबीर सिंह दलाल के घर से चोरों ने सात लाख रुपये चोरी कर लिये। पुलिस ने विधायक के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह दलाल परिवार के साथ मुंडका इलाके में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि बीती 27 फरवरी को उनके छोटे भाई के लड़के अमित की शादी थी।

उन्होंने शादी के खर्चे के लिए मकान के एक कमरे में सात लाख रुपये प्लास्टिक की पन्नी में रखकर बर्तन में छुपाकर रखे थे। जिनको शादी में जरूरत पड़ने पर खर्च करने की सोची थी। दो मार्च की सुबह जब वह रुपये निकालने लगा। रुपये बर्तन में नहीं रखे हुए थे। मकान का ताला बाहर से लगा हुआ था। जबकि शादी में शामिल होने आए मेहमान जगदेव मालिक का भी मोबाइल फोन भी कोट की जेब से चोरी हो गया था। शादी समारोह में बनी वीडियो और मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कोई भी संदिग्ध दिखाई नहीं दिया।

]]>