70000 करोड़ रुपए के घोटालों की क्या है सच्चाई – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 Jun 2018 06:30:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 70000 करोड़ रुपए के घोटालों की क्या है सच्चाई https://www.shauryatimes.com/news/4356 Tue, 26 Jun 2018 06:30:28 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=4356 मोदी सरकार के राज में लगातार हो रहे बैंक घोटालों पर अब कांग्रेस ने तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि देश इस समय बड़ी आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा और बैंक मंडी झेल रहे है. कांग्रेस ने अपने बयान में कहा है कि मोदी राज में अब तक 13 बैंकों में हुए कुल घोटालों की रकम करीब 70000 करोड़ रुपए है. 70000 करोड़ रुपए के घोटालों की क्या है सच्चाई

वहीं इस बारे में कांग्रेस ने आगे आरोप लगाते हुए कहा है कि फरीदाबाद स्थित डायवर्सिफाइड कंपनी, एसआरएस समूह आपराधिक साजिश, ठगी और 6,978 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में लिप्त रही है जिसने कथित तौर पर सैकड़ों फर्जी कंपनियों के जरिये 17 बैंकों को चूना लगाया है. वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि कम्पनी काला धन सफेद करने के साथ-साथ धोखधड़ी भी कर रही है. 

वहीं मोदी सरकार के राज में लगातार गिर रहे एनपीए के बारे में कांग्रेस ने कहा कि जो एनपीए 2013-14 में 2,63,000 करोड़ रुपये था वह बढ़कर 10,30,000 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने इस बारे में कहा कि वित्तवर्ष 2017-18 की चौथी तिमाही में भारतीय बैंकों का घाटा 90,000. इन घोटालों को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है और यह बात किसी से छुपी भी नहीं है कि हाल ही में हुए बैंकिंग घोटालों और नोटबंदी बैंकों और लोगों ने बहुत घाटा सहा है, देश के कई व्यापारी तो अभी जीएसटी से बाहर ही नहीं आ पा रहे है.

]]>