8 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 12 Dec 2020 10:45:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 8 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन करने के बचे है कुछ ही दिन https://www.shauryatimes.com/news/93963 Sat, 12 Dec 2020 10:45:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93963 केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स के तहत निकली कांस्टेबल वेकेंसी के लिए योग्य तथा इच्छुक केंडिडेट शीघ्र ही अप्लाई कर लें। आठ हजार से अधिक रिक्तियों के लिए अप्लाई करने के अब महज तीन दिन शेष हैं। अप्लाई करने की अंतिम दिनांक 14 दिसंबर 2020 है।

महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक: 13 नवंबर 2020
आवेदन करने की अंतिम दिनांक: 14 दिसंबर 2020

पदों का विवरण: 
कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल रिक्तियां 8415 हैं। केंडिडेट इन रिक्तियों के लिए ऑफिशियल पोर्टल csbc.bih.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। यह कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा अगले वर्ष 14 मार्च और 21 मार्च के बीच होगी। इन भर्तियों के लिए शीघ्र ही प्रवेश पत्र भी ऑफिशियल पोर्टल पर जारी होंगे।

शैक्षणिक योग्यता:
इन पदों के लिए 12वीं पास केंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा:
अनारक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आयुसीमा 18-25 वर्ष के बीच मांगी गई है। एससी, एसटी कैंडिडेट्स (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष मांगी गई है।

]]>