8 naxali arrest – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 30 Nov 2018 09:06:01 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 कैम्प ध्वस्त कर आठ माओवादियों को गिरफ्तार किया https://www.shauryatimes.com/news/20701 Fri, 30 Nov 2018 07:37:59 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=20701 तेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार रात पुलिस और माओवादियों के बीच हुयी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने भाग रहे आठ माओवादियों को गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार रात पुलिस और माओवादियों मौके से एक बंदूक समेत बम बनाने का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने माओवादियों का कैम्प भी ध्वस्त कर दिया है। बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा ने शुक्रवार को बताय कि सूचना मिली थी कि किरंदुल थाना क्षेत्र के हिरोली गांव के दोक्कापारा के जंगल में माओवादियों ने कैम्प बना रखा है। फौरन ही डीएफ, डीआरजी और सीआरपीएफ के 50 जवानों की टुकड़ी रवाना की गयी, जिसने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी भांपकर माओवादियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने अविलंब मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की। लगभग एक-डेढ़ घंटे की मुठभेड़ बाद माओवादियों के हौसले पस्त हो गए और वे घने जंगल की ओर भागने लगे, जिनका पीछा कर 4 महिला एवं 4 पुरुष माओवादियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार माओवादियों की शिनाख्त की जा रही है, जो मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य बताए जा रहे हैं।

]]>