80 – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 26 May 2020 11:52:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अमेरिकी विश्वविद्यालय में सीएमएस छात्र को 80,000 डालर की स्कॉलरशिप https://www.shauryatimes.com/news/78658 Tue, 26 May 2020 11:52:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=78658 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र संस्कार स्वरूप सक्सेना को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ डेटन द्वारा 80,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। संस्कार को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को अमेरिका की कंसास यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस, शिकागो द्वारा भी क्रमशः 36,000 एवं 20,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। इस प्रकार, सी.एम.एस. के एक और होनहार छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर उच्चशिक्षा हेतु विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 84 छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित होकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने आगे कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के दृष्टिकोण व्यापक बनाने व उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु सदैव प्रयासरत है और इसी कड़ी में छात्रों को भारत में एवं विदेशों में उच्चशिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। सी.एम.एस. प्रदेश में एकमात्र एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद कर रहा है। इससे पहले, विदेश में उच्चशिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रदेश के छात्रों को सैट परीक्षा के लिए दिल्ली जाना पड़ता था।

]]>
सीएमएस छात्र को 88,000 अमेरिकी डाल https://www.shauryatimes.com/news/43140 Sun, 26 May 2019 12:19:49 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=43140 लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के मेधावी छात्र रितिक चन्द्रा को अमेरिका के 3 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया है। इन स्कॉलरशिप में अमेरिका की मियामी यूनिवर्सिटी द्वारा 88,000 अमेरिकी डालर, यूनिवर्सिटी ऑफ सैन फ्रैन्सिस्को द्वारा 88,000 अमेरिकी डालर एवं यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोईस द्वारा 58,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप शामिल है। रितिक को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। इसके अलावा, अमेरिका के मेसाचुसेट्स कालेज ने भी रितिक को उच्चशिक्षा हेतु आमन्त्रण भेजा है। इस प्रकार सी.एम.एस. के एक और प्रतिभाशाली छात्र ने अपने मेधात्व एवं शैक्षिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 73 छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, ऑस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

]]>