823 नए मामले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 20 Jan 2021 06:55:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 देश में बीते 24 घंटों में आए 13,823 नए मामले, रिकवरी दर बढ़ी https://www.shauryatimes.com/news/99168 Wed, 20 Jan 2021 06:55:15 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99168 देश में कोरोना महामारी की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में कोरोना के सिर्फ 13 हजार मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 162 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना की रिकवरी दर साढ़े 96 फीसद से अधिक हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 1 करोड़ 5 लाख 95 हजार 660 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1.02 करोड़ लोग ठीक भी हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 1 करोड़ 2 लाख 45 हजार 741 हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस के फिलहाल 1 लाख 97 हजार 201 सक्रिय मामले बचे हुए हैं। देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक कुल 1 लाख 52 हजार 718 लोगों की मौत हो चुकी है।

सक्रिय मामले 2 लाख से कम हुए

देश में कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से कम हो गए हैं। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 3,327 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर 1.86% रह गई है। देश में कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटों में 16,988 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.70% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.44% है।

देश में 18.80 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 18.80 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में मंगलवार(19 जनवरी) तक 18,85,66,947 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,64,120 टेस्ट कल किए गए हैं।

देश में अब तक साढ़े 6 लाख से अधिक टीकाकरण

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक 6 लाख 74 हजार 835 लोगों को टीका लगाया चुका है। इसमें से बीते 24 घंटों में 2 लाख 20 हजार 789 लोगों को टीका लगाया गया है।

 

]]>