88 lack scholarship to 22 cms student – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीएमएस गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 22 छात्रों को 88 लाख रुपये की स्कॉलरशिप
लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के 22 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 88 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को चार लाख रूपये मिलेंगे। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस स्कॉलरशिप के अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष 80,000/- रूपये अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. गोमती नगर (कैम्पस) के इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2019 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु विज्ञान की उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है।श्री शर्मा ने बताया कि स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले मेधावी छात्रों में स्नेहिल गुप्ता, अंशरा सिद्दीकी, मानस सिंघल, निवृति सिंह, मधुर कुमार, सुयष वर्धन माथुर, अनुभव शुक्ला, प्रियंका उपाध्याय, अरीब अहमद सिद्दीकी, पांखुरी सक्सेना, रितेश सिंह, अनन्या गुप्ता, आदित्य सिंह चौहान, आर्यन गुप्ता, हर्ष शुक्ला, इशिका सिन्हा, क्षितिज जैन, सूर्यांश विक्रम सिंह, सचिन जेठनंदानी, आर्यन रस्तोगी, इशिता वर्मा एवं विदित चोपड़ा शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।