AAP के आरोप पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

घर पर नजरबंद कर दिए गए हैं सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP के आरोप पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
जहां एक ओर किसान आंदोलन जारी है वहीं भारत बंद को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। इस बीच खबर आ रही है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर दिया है। यह आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाया है। AAP विधायक सौरभ भारद्वाज का कहना है कि सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर किसानों से मिलकर आने के बाद दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर बैरिकेड लगा दिए हैं। ऐसे में नजरबंद जैसा हालात हो गए गए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आरोपों के बाबत कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता सीएम के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में भिड़ंत नहीं हो, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सोमवार से ही लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं आज यहां पर दौरा कर किसानों को मुहैया कराई जा रहीं सभी जरूरी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए आया हूं। यह भी कहा था कि ‘मैं यहां पर एक मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं, बल्कि एक सेवादार बनकर सेवा करने आया हूं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, राजेंद्र पाल गौतम और इमरान हुसैन सहित पार्टी के कई विधायक मौजूद थे।

सिंघु बॉर्डर पहुंचने पर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर किसानों का अभिवादन किया और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। केजरीवाल ने कहा कि किसान 24 घंटे मेहनत करके, अपना खून-पसीना बहाकर हमारे के लिए खेतों में अन्न उगाते हैं। आज किसान मुसीबत में हैं। हम सबका और पूरे देशवासियों का फर्ज है कि किसानों के साथ खड़े हों और उनकी सेवा करें। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए यहां पर शौचालय की व्यवस्था की गई है। इसकी साफ-सफाई ठीक है। दूसरी तरफ पानी की व्यवस्था की गई है। किसान बता रहे हैं कि अंदर तक पानी नहीं जा पा रहा है तो आज मोटर और पाइप लगाकर पानी को अंदर तक लेकर जाएंगे। साथ ही किचन आदि की व्यवस्था भी ठीक है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के इंतजामों से किसान पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मैं किसानों के लगातार संपर्क में हूं। हमारे वरिष्ठ नेता एवं विधायक जरनैल सिंह यहां पर लगातार बने हुए हैं। वह बीती रात में भी यहां पर किसानों के साथ सोए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा।

भारत बंद का केजरीवाल ने किया है समर्थन

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि आम आदमी पार्टी भारत बंद का समर्थन करती है। किसानों के भारत बंद में पूरे देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरे देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे किसानों के भारत बंद में सहयोग करें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में अस्थाई जेल बनाने के लिए स्टेडियमों को मांगा था और मेरे ऊपर काफी दबाव भी बनाया गया था। हम लोगों ने अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनी और किसानों के लिए जेल बनाने की अनुमति नहीं दी।