aap protest against bjp – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 21 Nov 2018 18:25:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 केजरी पर हमले के विरोध में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन https://www.shauryatimes.com/news/19372 Wed, 21 Nov 2018 18:25:44 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=19372 नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के विरोध में आम आदमी पार्टी (आआपा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शाम चार बजे भाजपा के केंद्रीय मुख्यालय पर जाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने मोदी विरोधी भी नारे लगाए। हालांकि प्रदर्शन कर रहे आआपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने राउज एवन्यू के पास ही रोक दिया। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार को सचिवालय में हुए हमले को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बड़ी साजिश बताया था। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति मिर्च पाउडर लेकर बेहद सुरक्षित माने जाने वाले सचिवालय में सीएम ऑफिस तक कैसे पहुंच गया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह व्यक्ति बंदूक या तेजाब लेकर भी आ सकता था। उन्होंने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर भाजपा मुख्यमंत्री केजरीवाल को मरवाना चाहती है। सिसोदिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन उन मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है।

]]>