AFT bar asociation award – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 16 Dec 2018 18:26:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एएफटी बार के कार्यक्रम में न्यायमूर्तियों का हुआ सम्मान https://www.shauryatimes.com/news/22944 Sun, 16 Dec 2018 18:24:18 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=22944 स्वागत समारोह एऍफ़टी बार के लिए गौरवपूर्ण : विजय कुमार पाण्डेय

लखनऊ। सेना कोर्ट लखनऊ में उच्च-न्यायालय में नव-नियुक्त न्यायधीशों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन एएफटी बार एसोसिएशन द्वारा किया गया। जिसमें उच्च-न्यायालय के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, न्यायमूर्ति आलोक माथुर, न्यायमूर्ति सौरभ लावनिया, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, न्यायमूर्ति राजीव सिंह, न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पंवार, न्यायमूर्ति मनीष माथुर एवं एडिशनल सालिसीटर जनरल एसबी पाण्डेय, सेना कोर्ट के विभागाध्यक्ष एसवीएस राठौर, रजिस्ट्रार केके श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार ले.कर्नल सीमित कुमार एवं चीफ सेक्योरिटी आफिसर सूबेदार अमरनाथ झा शामिल हुए। न्यायमूर्ति गणों को स्मृति-चिन्ह प्रदान करके उनका स्वागत किया गया। अध्यक्ष ने न्यायधीशों को बधाई दी।

बार के प्रवक्ता एवं पूर्व जनरल सेक्रेटरी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्वागत समारोह का आयोजन हमारी बार के लिए गौरब का विषय है क्योंकि हमारी बार के दो महत्वपूर्ण सदस्य भी न्यायमूर्ति नियुक्त हुए हैं जिसमे पूर्व अध्यक्ष न्यायमूर्ति आलोक माथुर एवं वरिष्ठ सदस्य न्यायमूर्ति राजीव सिंह हैं। विजय पाण्डेय ने कहा कि न्याय की सर्वाधिक आवश्यकता ‘अंतिम आदमी’ को है और ऐसे में जमीन से जुड़े लोग जब न्यायिक पदों पर पहुँचते हैं तो उनकी अर्जियों पर सुनवाई त्वरित होती है और न्यायपालिका के प्रति उनका विश्वास मजबूत होता है।

बार की तरफ से अध्यक्ष कर्नल अशोक कुमार, उपाध्यक्ष केकेएस बिष्ट, महामंत्री राजीव पाण्डेय, संयुक्त-महामंत्री पारिजात बेलोरा, कोषाध्यक्ष विनय पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष डा. चेत नारायण सिंह, पूर्व उपध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, पूर्व-संयुक्त सचिव पीकेशुक्ला, पूर्वमहामंत्री डीएस तिवारी, पूर्व कोषाध्यक्ष आर चन्द्रा, राज कुमार सिंह, उमर अहमद, प्रसून अंजोर, कविता मिश्रा, यशपाल सिंह, सुनील शर्मा, केके मिश्रा, आर डी सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, सुधीर कुमार सिंह, अमित जायसवाल, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता अरुण शाहू, दीप्ती प्रसाद बाजपेयी, कविता सिंह, अपोली श्रीवास्तव, अंजू सिंह, कौशिक चटर्जी, एसके सिंह, मनोज कुमार अवस्थी, विराट आनंद सिंह, अनुराग मिश्रा, ओपी कुशवाहा, आरके शुक्ला, अमित शर्मा, प्रागमती, पूर्वचुनाव अधिकारी योगेश केशरवानी, आशीष कुमार सिंह, शमशाद आलम, डी के पाण्डेय, वीआर चौबे, अवधेश त्रिपाठी, डीसी लोहानीएवं कमलेश कुमार शुक्ला इत्यादि लोग शामिल हुए।

]]>