aita tailent series – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Oct 2018 12:26:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 आइटा टैलेंट सीरीज में बालक अंडर-12 एकल में रेयान बने उपविजेता https://www.shauryatimes.com/news/14787 Wed, 17 Oct 2018 12:25:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=14787 लखनऊ। लखनऊ के रेयान सिंह ने गत आठ से 15 अक्टूबर तक गुड़गांव (हरियाणा) में आयोजित आइटा (अंडर-12 बालक व बालिका) टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में बालक अंडर-12 एकल में उपविजेता रहे। एलपीजी टेनिस अकादमी, महानगर में कोच प्रतीक त्यागी (एटीपी सर्टिफाइड) से टेनिस का प्रशिक्षण ले रहे रेयान सिंह को बालक अंडर-12 वर्गके फाइनल में हरियाणा के ऐश्वर्य मेहरा ने 6-2, 6-3 से मात दी। रेयान को पहले दौर में बाई मिली थी। इसके बाद रेयान ने दूसरे दौर में उत्तराखंड के अगस्त्य जैन को 8-2 से प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्री क्वार्टर में रेयान ने दिल्ली के धु्रव शर्मा को 8-7(7-5) से, क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के आर्यन जैन को 9-5 से और सेमीफाइनल में दिल्ली के ही कर्मण्य जैन को 9-8(7-2) से हराया था। ]]>