akbarpur station – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Feb 2019 08:49:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बढ़ी सुविधा : छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का अकबरपुर हाल्ट शुरू https://www.shauryatimes.com/news/31372 Sat, 09 Feb 2019 08:49:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31372
छपरा (बिहार) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा से चलने वाली छपरा- दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव अकबरपुर स्टेशन पर होगा। इस आशय की जानकारी रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि छपरा से अकबरपुर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि 15115 / 15116 छपरा-दिल्ली-छपरा लोकनायक एक्सप्रेस का अकबरपुर स्टेशन पर एवं 15933 / 15934 डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस का अकबरपुर स्टेशन पर 06 माह के लिये प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। 15115 छपरा-दिल्ली लोक नायक एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर 09 फरवरी, 2019 से 17.54 बजे पहुॅचकर 17.56 बजे छूटेगी। जबकि 15116 दिल्ली-छपरा लोक नायक एक्सप्रेस 09 फरवरी, 2019 से अकबरपुर स्टेशन पर 06.33 बजे पहुॅच कर 06.35 बजे छूटेगी। 15933 डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर 09 फरवरी, 2019 से 00.58 बजे पहुंचकर 01.00 बजे छूटेगी। जबकि 15934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 09 फरवरी, 2019 से अकबरपुर स्टेशन पर 11.50 बजे पहुंच कर 11.52 बजे छूटेगी।
]]>