akhilesh yadav on bjp government – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीएए की वजह से दुनियाभर में भारत की छवि खराब हुई : अखिलेश
कहा, भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे हमारे देश की छवि को अपूरणीय क्षति हुई है। बुधवार को सुबह संर्पूणानंद विश्वविद्यालय की एक प्रदर्शन की फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि विश्व के कई नामी विश्वविद्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि सीएए की वजह से दुनियाभर में हमारे देश की छवि को अपूरणीय क्षति हुई है। विश्व के कई नामी विश्वविद्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस द्वारा उड़ानों पर पाबंदी लगाने की भी ख़बरें आ रही हैं। भाजपा का राजहठ देश के भविष्य के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
बोले, नए-नए शब्दों की खोज में भाजपा नेताओं का कोई जवाब नहीं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि शब्दकोष से नए-नए शब्दों की खोज में भाजपा नेताओं का कोई जवाब नहीं। अभी तक सदियों से लोग ‘कुंभ‘ और ‘अर्धकुंभ’ से परिचित थे। भाजपा सरकारों ने इस वर्ष इलाहाबाद में पड़ने वाले अर्धकुंभ को कुंभ प्रचारित कर दिया। किसान अभी तक गोष्ठियों, सेमिनारों और सम्मेलनों में भागीदारी करते थे। भाजपा सरकार ने इस वर्ष ‘कृषि कुंभ‘ ईजाद कर दिया। अभी पता नहीं भाजपा और कितने कुंभ बनाएगी।

श्री यादव ने कहाकि भाजपा को सारे संसाधन चूंकि पूंजीघरानों से ही मिलते हैं इसलिए उनके हितों का पोषण-संरक्षण उसकी प्राथमिकता में रहता है। किसान अपनी कर्जमाफी के लिए आज भी आंदोलित है, बैंक उनसे वसूली करने लगे हैं, फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी किसान को नहीं मिल रहा है। इस सबसे परेशान 50 हजार से ज्यादा किसान भाजपा राज में आत्महत्या कर चुके हैं। आलू किसानों को घोषित समर्थन मूल्य का अता पता नहीं। गन्ना किसानों का दस हजार करोड़ रूपया अभी भी बकाया है जबकि चीनी मिलों का पेराई सत्र प्रारम्भ होने वाला है।

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि ‘कृषि कुंभ‘ तो एक बहाना है। भाजपा की किसान विरोधी नीति से ध्यान भटकाना है। इस कुंभ में जो किसान आए वह अपनी बात कहने के लिए तरसते रह गए। उनकी बातें न सुनी जानी थी न ही सुनी गई। किसानों का वोट हथियाने के लिए संकल्प पत्र में जो वादे किए गए थे उनके बारे में भी तो इस कुंभ में बताना चाहिए था लेकिन भाजपा सरकार ने जब कुछ किया धरा ही नही तो वह किसानों को बताती क्या?

भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया : अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के साथ जनसामान्य की जिंदगी को भी तबाह करने का काम किया है। चूंकि भाजपा की प्राथमिकता में कभी गरीब, किसान, नौजवान नहीं रहे हैं इसलिए जनहित की कोई योजना कंेद्र या राज्य की भाजपा सरकारों ने लागू नहीं की। वे कारपोरेट घरानों की सुख सुविधा के विस्तार के काम में ही लगी रही है। इसलिए देश की सारी पूंजी चंद घरानो में ही सिमटकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कितनी शक्तिहीन है इसीसे पता चलता है कि तेल कंपनियों के साथ प्रधानमंत्री जी और पेट्रोलियम मंत्री की बातचीत भी बेनतीजा रही क्योंकि तेल कंपनियों पर उनका कोई अंकुश नहीं दिखाई दिया। पेट्रोलियम मंत्री जी ने तो साफ कह दिया है कि सरकार तेल कंपनियों के पेट्रोल-डीजल के रोजाना मूल्य समीक्षा में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की निष्क्रियता से डीजल के दाम बढ़ने से जहां माल भाड़ा बढ़ गया है वही घरेलू अर्थव्यवस्था भी बिगड़ गई है। एक अप्रैल 2018 को जो डीजल 64.00 रूपए लीटर था 16 अक्टूबर 2018 को वह 73.67 रूपए लीटर हो गया है। थोक मार्केट में 4 रूपये प्रति किलो तक तेल-आटा के दाम बढ़ गए है। माल भाडे़ में अभी 5 फीसदी बढ़त है जो कि सहालग के दिनों में 10 प्रतिशत तक होने की संभावना है। अब बाहर से जो सामान मंगाया जाएगा रास्ते के खर्च जोड़कर वह भी स्वतः क्रेता को मंहगा मिलेगा।