akhilesh-yadav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

विधानसभा के बाहर धरने पर बैठे अखिलेश यादव
उन्नाव की दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौत के बाद गरमाई सियासत

कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन की कर रहे तैयारी

लखनऊ : उन्नाव दुष्कर्म पीड़ित युवती की मौत के बाद एक तरफ जहां लोगों में आक्रोश है, प्रदेश सरकार त्वरित कार्रवाई के लिए हर कदम उठा रही है। विपक्ष लोगों के आक्रोश को धधकाने की कोशिश कर रहा है। आज एक तरफ जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखनऊ से उन्नाव के लिए निकल गयीं, दूसरी तरफ वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधान सभा के बाहर धरने पर बैठ गये। कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पर धरना देने की तैयारी कर रहे हैं। उनके धरने पर बैठते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। अखिलेश यादव ने कहा कि उन्नाव की बहादुर बेटी ने आज योगी सरकार की नाकामयाबी के कारण दम तोड़ दिया। एक बहादुर बेटी की जान सरकार नहीं बचा पाई। भाजपा से प्रदेश की बेटियां आज न्याय मांग रही हैं।

सुबह 10 बजे के बाद कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे अखिलेश यादव कुछ देर तक मौन रहे। इसके बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि जो मुख्यमंत्री योगी कानून व्यवस्था ठीक करने का दावा करते हैं। आज उनकी नाकामयाबी के कारण एक बहादुर बेटी को दरिंदों ने मार दिया और सरकार उसकी जान तक नहीं बचा सकी। ऐसे में पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। महिलाएं योगी सरकार से न्याय मांग रही हैं।

उन्होंने कहा कि उन्नाव की घटना बेहद निंदनीय है। योगी सरकार में यह पहली घटना नहीं है। इस तरह की आये दिन घटनाएं हो रही हैं लेकिन भाजपा सिर्फ अपना गुणगान करने में जुटी हुई है। महिलाओं को आज न्याय की जरूरत है। बेटी ने कहा था कि वह जिन्दा रहना चाहती है लेकिन सरकार उसे जिंदा नहीं रख सकी। 90 प्रतिशत जलने के बाद भी बहादुर बेटी ने खुद पुलिस को फोन किया।

देश में स्वस्थ माहौल के बिना अर्थव्यवस्था में नहीं होने वाला सुधार : अखिलेश यादव
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देश के मशहूर उद्योगपति राहुल बजाज के बयान पर मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। लोकतांत्रिक संस्थान खतरे में हैं। अब उद्योगपति भी अपनी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। हर तरफ डर का माहौल है। जब तक देश में स्वस्थ माहौल नहीं बनेगा, तब तक अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा। अखिलेष यादव ने कहा कि हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड पर सख्त और प्रभावी कार्रवाई के साथ तेजी से सुनवाई की जरूरत है। उन्होंने पुलिस प्रणाली में सुधार की भी जरूरत बताई।

दिल्ली के निर्भया कांड से लेकर हैदराबाद की डॉक्टर कांड तक सरकारों का संवेदनहीन रवैया ही सामने आता है। कानून व्यवस्था बनाए रखने पर करोड़ों का बजट खर्च करने वाली सरकार क्या दिन या रात में बेटियों-बहुओं का घर से बाहर निकलना सुरक्षित नहीं बना सकती। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के कथित प्रचारक सत्ता में रहते हुए भी अमानवीय घटनाओं पर रोक लगाने में विफल हैं। अभियोजन पक्ष तो और भी कमजोर है जिसका अपराधी फायदा उठाते हैं। इसमें सत्ता पक्ष की नीतियां दोषी हैं।

चुनाव में गठबंधन के लगातार नाकाम प्रयोग से सबक लेते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने अब किसी के साथ गठबंधन नहीं करने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। अखिलेश का यह बयान उनके चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव के लिए झटका माना जा रहा है। शिवपाल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि हम सपा से गठबंधन को तैयार हैं। कुछ भी हो मुख्यमंत्री अखिलेश ही बनेंगे।

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक संवैधानिक अधिकार है। यदि कोई इस फैसले से संतुष्ट नहीं है तो उसके पास पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का अवसर होता है। गांधी परिवार से एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस की एसपीजी और मेरी एनएसजी हटाई गई, मुझे और कुछ नहीं कहना है।

अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रों के साथ भाजपा सरकार कर रही साजिश : अखिलेश
सपा मुखिया ने की संविधान दिवस के दिन बड़ा आंदोलन करने की घोषणा

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा सरकार पर अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों के साथ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा इसके विरोध में संविधान दिवस के दिन 26 नवम्बर को प्रदेश में बड़ा आंदोलन करेगी। अखिलेश ने आज यहां कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था समाप्त कर उन्हें उच्च शिक्षा तथा रोटी-रोजगार से वंचित करने की साजिश की है। सपा मुखिया ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के अधिकांश छात्रों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। यही कारण है कि इस वर्ग के छात्र प्राइवेट संस्थानों के प्रोफेशनल कोर्सेज में प्रवेश नहीं ले पाते थे। ऐसे में इस वर्ग के छात्रों का ध्यान रखते हुए पूर्व की सरकारों ने जीरो फीस की व्यवस्था की थी। जिसके अंतर्गत इन वर्ग के गरीब छात्रों की फीस का निर्वहन सरकार करती थी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार ने जीरो फीस की इस महत्वपूर्ण सुविधा को खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं अब सरकारी संस्थानों में भी सिर्फ 60 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों को ही छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान कर दिया गया है। यह गरीब छात्रों के लिए बड़ा आघात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ ही साथ सरकारी नौकरी, प्राइवेट नौकरी और रोजगार के अवसरों को भी सीमित कर दिया गया है। इसका नकारात्मक असर वंचित समाज के सभी वर्गों पर पड़ रहा है। सरकार द्वारा ऐसा करने के पीछे का मकसद साफ है। वह अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को मुख्यधारा से वंचित कर रही हैं जिससे कि समाज में समानता-असमानता जैसी कुरीति विद्यमान रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा से वंचित कर सरकार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को अपराधी बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों अथवा क्षेत्रों में शिक्षा व रोजगार की कमी है वहां पर अपराध का ग्राफ काफी अधिक होता है। ऐसे में वर्तमान समय में सरकार की इस गलत नीति से एक पीढ़ी ही नहीं बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों के जीवन को बर्बाद करने का निर्णय लिया जा चुका है। अखिलेश ने कहा कि सपा मौजूदा सरकार के इस दमनकारी फैसले को वापस करवाने की पक्षधर है।

गांधी के बहाने सियासत चमकाने में भाजपा ने नैतिक मूल्यों को दी तिलांजलि : अखिलेश
लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि महात्मा गांधी की विरासत के बहाने अपनी सियासत चमकाने में भाजपा ने सभी नैतिक मूल्यों को तिलांजलि दे दी है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का सम्पूर्ण जीवन सत्य-अहिंसा के लिए प्रतिबद्ध रहा। सादगी उनके जीवन का अंग थी। अखिलेश यादव ने कहा कि गांधी जी अपने विरोधी के प्रति भी प्रेमभाव रखते थे लेकिन भाजपा और उसके मातृ संगठन की तो पूरी राजनीति ही नफरत और साम्प्रदायिकता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दिल्ली से लखनऊ तक विपक्ष को अपमानित करने के लिए बदले की भावना से कार्रवाई करती है। यह लोकतांत्रिक नैतिकता के विरुद्ध है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर भाजपा गांधी जी के स्वदेशी व्रत पर निर्मम प्रहार निजीकरण को बढ़ावा देकर कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी कल तक ही गांधी जी का नाम जपने वालों ने आज ही देश की पहली कारपोरेट ट्रेन तेजस को हरी झंडी दिखाकर साबित कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता में गांव-गरीब नहीं लग्जरी जिंदगी जीने वाले पूंजी घरानों को खुशियां देना है। भाजपा निजीकरण को बढ़ावा देकर आरक्षण और सामाजिक न्याय के विरोध की राजनीति कर रही है।

करारी हार से निराश अखिलेश बोले, विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटें सपा कार्यकर्ता
यूपी में फ्लॉप रहे गठबंधन पर बोलने से बचे सपा प्रमुख

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि सपा कार्यकर्ता प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से लग जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बिना समय बर्बाद किए घर-घर अभियान शुरू कर केन्द्र और राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन-विरोधी नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हम महापरिवर्तन लाने का प्रयास जारी रखेंगे।” सपा अध्यक्ष ने हालांकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ अपने असफल गठबंधन पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गो, विशेषकर कमजोर वर्ग तक पहुंचने का निर्देश दिया।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा झूठ और गलत तथ्य बताती है, वहीं समाजवादियों के पास ऐसी विचारधारा है, जो उनका मार्गदर्शन करती है। युवा गंभीर संकट में हैं, इसलिए हमें कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज तक अपनी पहुंच बनानी होगी। उनके लिए कोई रोजगार नहीं है और उन्हें अपना भविष्य धुंधला दिख रहा है। उन्होंने अपनी पार्टी के युवाओं को भाजपा के दावों का जवाब देते समय रक्षात्मक की जगह आक्रामक रवैया अपनाने के लिए कहा। उन्होंने सलाह दी है, “आपको सभी तथ्य और आंकड़े जानने होंगे, और तब भाजपा का पर्दाफाश करने के लिए उन्हें बहस के लिए चुनौती देनी है।”

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी 2022 में सत्ता में लौटेगी, क्योंकि उनकी सरकार ने राज्य में सबसे ज्यादा विकास किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा को 2017 में वोट देने वाले अब पछता रहे हैं। हमें कठिन मेहनत करनी है और विधानसभा चुनाव में वापसी करनी है।

अखिलेश ने दी नसीहत, आज से ही 2022 की तैयारी में जुट जायें सपा कार्यकर्ता
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 2022 की विधानसभा तैयारी में कार्यकर्ता आज से ही जुट जायें। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का अभियान जोर शोर से चलाया जाना है। उन्होंने राज्य की जनता का गठबन्धन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया है। सपा प्रमुख ने भाजपा को जुमलेबाजी तथा लोगों को भटकाने-बहकाने के काम में माहिर का आरोप लगाया और कहा कि उनको जवाब देने के लिए समाजवादियों को रक्षात्मक रणनीति के बजाय आक्रामकता का रास्ता अपनाना होगा। युवा नेतृत्व को वास्तविक तर्कों से लैस रहना चाहिए। समाजवादी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के सैकड़ों युवा नेता शामिल थे।

श्री यादव ने कहा कि भाजपा राज में जनता की हालत बहुत खराब है। सभी लोग परेशान हैं। भाजपा ने बेरोजगारी में वृृद्वि करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान बदहाल है, उससे जो वादे किए गए, पूरे नहीं हुए हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। व्यापारी समाज को असुविधा में फंसा दिया है। सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि भाजपा ने गठबन्धन समर्थकों को चुनावों से वंचित करने की साजिश रची, पर जनता का विश्वास गठबन्धन पर होने से वे विफल रहे। भाजपा की बदनामी गांव-गांव में है। अब महापरिवर्तन के लिए संघर्ष जारी रखना है। समाजवादी पार्टी के पास अपनी विचारधारा, सक्षम नेतृृत्व और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज है।

सपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर अभियान चलाने के लिए बधाई दी और कहा कि आपने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जो गति दी वह सराहनीय है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की मजबूती में यकीन रखती है। हमें अपना काम ईमानदारी से करना है और समाज को समाजवाद की विचारधारा के अनुरूप तैयार करना है। महापरिवर्तन के लिए इस अभियान को पूरी ताकत से चलाना है। इस कार्य में निष्ठा से जुड़े कार्यकर्ताओं का समायोजन भी किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने सामाजिक विभाजनकारी नीति अपनाते हुए समाज को बांटने और उसमें नफरत फैलाने का काम किया है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और एक झूठ को बार-बार दुहराती है ताकि सच्चाई पर पर्दा पड़ जाए। लोग भ्रमित हो जाएं। जातिवाद का जहर भी भाजपा फैलाती है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नौजवानों को भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ वैचारिक अभियान चलाने में जुट जाना चाहिए।

तो गाजीपुर में चुनावी रैली नहीं करेंगे अखिलेश
कई सपा नेताओं ने प्रचार से किया किनारा, अफजाल खेमे में हलचल

गाजीपुर : गाजीपुर लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में है। अखिलेश यादव द्वारा गाजीपुर में चुनावी रैली करने से इंकार करने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गयी। अखिलेश की घोषणा के बाद से ही कई सपा नेताओं ने गठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी के कार्यक्रम में न जाने का फैसला कर लिया है। इससे अफजाल खेमे में हलचल मच गयी है। अभी दो दिन पूर्व एक टीवी चैनल पर सपा अध्यक्ष के द्वारा गाजीपुर में कोई रैली न किये जाने की घोषणा की खबर चल रही थी। इसके बाद से ही सपा नेताओं में सरगर्मी बढ़ गयी। नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में न जाने की घोषणा कर दी, जिसके बाद सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव ने इनपर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने अपना इस्तीफा सपा जिलाध्यक्ष को सौंप दिया।

साथ ही सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव पर 10 लाख लेकर चुनाव प्रचार करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि जिलाध्यक्ष ने ऐसे आरोप काे निराधार बताया है। वहीं जब इस्तीफे को लेकर सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव से मीडिया वालों ने बातचीत की तो उन्होंने कहा कि इस्तीफ़े के सम्बंध में अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। गौरतलब हो कि गाजीपुर में सपा-बसपा गठबंधन से बसपा ने अफजाल अंसारी को टिकट दिया है। इसके बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर में चुनावी रैली करने से इनकार कर दिया। अखिलेश यादव के इनकार करने को लेकर नगर अध्यक्ष दिनेश यादव ने भी नगर क्षेत्र के दो कार्यक्रमों को भंग कर दिया और पार्टी की सभी चुनावी कार्यक्रम में न जाने की घोषणा कर दी।

दिनेश यादव ने मीडिया से कहा कि जब हमारे नेता अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करने गाजीपुर नहीं आएंगे तो हम किसी भी चुनावी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेंगे। दिनेश यादव की इस बात की सूचना पर गाजीपुर सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव ने इन पर चुनाव प्रचार के लिए बेवजह दबाव बनाना शुरू कर दिया, जिसके बाद दिनेश यादव ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव को सौंप दिया। दिनेश के इस्तीफा सौंपने से गाजीपुर की समाजवादी इकाई में हड़कंप मचा हुआ है। दिनेश यादव ने नगर क्षेत्र के दो कार्यक्रमों को भंग कर दिया और सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव पर 10 लाख लेकर चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है। वहीं जब इस्तीफे के बाबत सपा जिलाध्यक्ष नन्हकू यादव ने कहा कि इस्तीफे के सम्बंध में अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

अखिलेश ने किया तंज, मोदी नहीं जांबाज सैनिकों के बूते देश की सीमा सुरक्षित
सपा प्रमुख ने वीर सम्मान यात्रा को किया रवाना

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-पाठ के बाद शंखध्वनि के बीच झण्डी दिखाकर वीर सम्मान यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने बताया कि वीर सम्मान यात्रा के दौरान सेवानिवृत्त फौजी भाई अपने मन की बात कहेंगे और जनता की बात सुनेंगे। वीर सम्मान यात्रा पहले चरण में लखनऊ से मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और कन्नौज तक जायेगी। इस यात्रा अभियान के संयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव हैं।

अखिलेश ने कहा कि मोदी के हाथों में नहीं बल्कि जब तक हमारे जांबाज सैनिक सीमा पर तैनात हैं तब तक हमारी सीमा सुरक्षित है। सरकारें तो आती और जाती रहती हैं। देश की खुशहाली और तरक्की का रास्ता समाजवादी विचारधारा से होकर जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान से जो अधिकार हमें मिले हैं उसे बचाने का काम हमारा है। इसलिए जो संविधान बचाना चाहते हैं वह महागठबंधन के साथ आएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने गठबंधन को मदद की है, उसी तरह आगे के चरण में भी करें।

कैप्टन राजेश ने कहा कि सरकारें अवारा हो गयी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के तीन घंटे बाद तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सैनिकों को सम्मान देने की बात करने वाले मोदी घटना के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हैं। वहीं, जब पुलवामा हमला हुआ उसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी रैली कर रहे थे। भाजपा का चुनावी व्यापार बंद नहीं हुआ है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि वीर सम्मान यात्रा में सेना के पूर्व सैनिक व अधिकारी रहेंगे वह जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।

मोदी नहीं जांबाज सैनिकों के बूते देश की सीमा सुरक्षित : अखिलेश यादव
सपा प्रमुख ने वीर सम्मान यात्रा को किया रवाना

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रदेश कार्यालय में बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-पाठ के बाद शंखध्वनि के बीच झण्डी दिखाकर वीर सम्मान यात्रा को रवाना किया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने बताया कि वीर सम्मान यात्रा के दौरान सेवानिवृत्त फौजी भाई अपने मन की बात कहेंगे और जनता की बात सुनेंगे। वीर सम्मान यात्रा पहले चरण में लखनऊ से मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया और कन्नौज तक जायेगी। इस यात्रा अभियान के संयोजक समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव हैं।  अखिलेश ने कहा कि मोदी के हाथों में नहीं बल्कि जब तक हमारे जांबाज सैनिक सीमा पर तैनात हैं तब तक हमारी सीमा सुरक्षित है। सरकारें तो आती और जाती रहती हैं।

देश की खुशहाली और तरक्की का रास्ता समाजवादी विचारधारा से होकर जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान से जो अधिकार हमें मिले हैं उसे बचाने का काम हमारा है। इसलिए जो संविधान बचाना चाहते हैं वह महागठबंधन के साथ आएं। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रथम चरण के चुनाव में जनता ने गठबंधन को मदद की है, उसी तरह आगे के चरण में भी करें। कैप्टन राजेश ने कहा कि सरकारें अवारा हो गयी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलवामा हमले के तीन घंटे बाद तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। सैनिकों को सम्मान देने की बात करने वाले मोदी घटना के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हैं। वहीं, जब पुलवामा हमला हुआ उसके बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनावी रैली कर रहे थे। भाजपा का चुनावी व्यापार बंद नहीं हुआ है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि वीर सम्मान यात्रा में सेना के पूर्व सैनिक व अधिकारी रहेंगे वह जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।

अखिलेश बोले, सेना के नाम पर राजनीति कर रही भाजपा
सपा अध्यक्ष ने कहा, चुनाव में छिन जाएगी चौकीदार की चौकी

गाजियाबाद : भाजपा ने राजनीति के लिए सब कुछ ताक पर रख दिया। यहां तक कि सेना के नाम पर भी वह राजनीति कर रही है। ये बातें सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वह कविनगर रामलीला मैदान में सपा-बसपा के उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बार चौकीदार बनकर आए हैं। पहले चाय वाले आये थे, जो अच्छे दिन न देकर चौकीदार बना रहे हैं। अब जनता जागरूक हुई तो चौकीदार की चौकी भी छिन जाएगी। वोट की खातिर सेना के नाम पर राजनीति हो रही। सीमा को लेकर कभी राजनीति नहीं हुई। अखिलेश ने कहा कि हर दिन जवान शहीद हो रहे हैं। लेकिन अभी तक शहीदों के परिवार की मदद नहीं की गई है। एक-एक करोड़ रुपये से शहीदों के परिवारों की मदद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार में जीएसटी-नोटबंदी से किसान परेशान हुए। व्यापारी बीजेपी की नीतियों से परेशान हुए। अब ये दोनों मोदी सरकार को चुनाव में सबक सिखा देंगे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि राजनाथ ने घोषणा पत्र जारी किया है। अगली बार उन्हें भी टिकट नहीं मिलेगा। आगे समाजवादियों की ही सरकार बनेगी। गाजियाबाद का विकास समाजवादी करेंगे। हमारे बनाए एक्सप्रेस-वे पर जहाज उतर जाएगा। एक बार जनता से गलती हो गई है। बार-बार जनता गलती नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि ये भगवान में भी भेदभाव करने वाले लोग हैं। भाईचारा भाजपा के लोगों ने खत्म किया है। इस अवसर पर गठबंधन प्रत्याशी सुरेश बंसल ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद सभी को साथ लेकर चलेंगे और गाजियाबाद का चहुमुखी विकास कराएंगे।