akshay yadav – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अक्षय बोले, शिवपाल चाचा तो भाजपा के एजेंट!
सांसद ने कहा, प्रसपा प्रमुख का फिरोजाबाद में कोई वजूद नहीं

फिरोजाबाद : सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के पुत्र व सांसद अक्षय यादव ने रविवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के मुखिया व अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव पर निशाना साधा। शिवपाल के फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षय ने कहा कि उनका फिरोजाबाद में कोई वजूद नहीं है। चाचा भाजपा एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सपा सांसद अक्षय यादव रविवार को जसराना क्षेत्र के गांव पैड़त में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद की लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी की सीट है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता ने जो प्यार व दुलार देकर उन्हें सांसद बनाया है। इसके लिए वह जनता के हमेशा आभारी रहेंगे। इस प्रदेश में सपा सरकार थी तो तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का उन्हें आशीर्वाद मिला। हमने फिरोजाबाद में विकास की गंगा बहाई। सपा सरकार में करोड़ों की लागत की अनेक योजनाओं को पूरा कराकर जनपद का विकास कराया।

सांसद अक्षय ने कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव की तरह साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जनता का उन्हें पूरा आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने प्रसपा मुखिया व अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर कहा कि चाचा का फिरोजाबाद में कोई वोट बैंक नहीं है। भाजपा का वोट ही उनका वोट है। वह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। इस मौके पर सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रसपा मुखिया शिवपाल यादव के साथ भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही असली पार्टी है। जनता भ्रमित नहीं हो और सपा को ही वोट करें। जनसभा में जिलाध्यक्ष सुमन सविता, राजनरायन गुप्ता व मुन्ना आदि सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।