all india muslim personal law board chairman shaista amber – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भाजपा के कहने पर तलाकशुदा औरतों के बीच बांटी जा रही कुरान और रामायण -शाइस्ता अम्बर
लखनऊ : ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अम्बर ने शनिवार को कहा कि लखनऊ में तलाकशुदा औरतों के बीच जाकर कुरान, रामायण बांटे जाने की उन्हें जानकारी हुई है। सामने आया है कि भाजपा की ओर से कुछ महिलाओं को यह जिम्मा सौंपा गया है। अगर वास्तव में इसके पीछे औरतों को जागरूक करने की मंशा है तो यह अच्छा कदम है। शनिवार को अपने आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान शाइस्ता अम्बर ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि भाजपा ने कुछ महिलाओं को जिम्मा सौंपा है, जो क्षेत्र में तलाकशुदा महिलाओं के बीच धार्मिक पुस्तकें कुरान, रामायण बांट रही हैं। भाजपा को तीन तलाक से पीड़ित महिलाओं की चिंता है, यह तो अच्छी बात है लेकिन धार्मिक पुस्तकें किस प्रकार की हैं और उसको लिखने वाला कौन है। यह जांच लेना चाहिए।

शाइस्ता ने तीन तालक पीड़ित महिलाओं के लिए वक्फ की जमीन पर मकान की मांग करते हुए कहा कि भाजपा की सरकारें हैं। सिर्फ पुस्तकें बांटने से तीन तलाक पीड़ित औरतों को राहत नहीं मिलेगी। भाजपा इन औरतों को राहत देना चाहती है तो वक्फ से जमीन और नौकरियों में भागदारी दिलवाये। उन्होंने कहा कि भाजपा के कहने पर जो महिलाएं तलाकशुदा औरतों के बीच में जा रही हैं, उन्हें क्या तीन तलाक के कानून की पूरी जानकारी है? या फिर वह केवल पुस्तके बांटने जा रही हैं और किसी बात से कहीं पीड़ित औरत को और भी दुखी न कर दें। फिलहाल भाजपा ने तीन तलाक महिलाओं के बीच जागरुकता करने की सोची, यह भी एक अच्छा कदम है। लेकिन अगर पार्टी राजनीति कर रही है तो यह बेहद कष्टकारी होगा।