Alok Kumar – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 05 Aug 2019 18:06:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अनुच्छेद 370 का हटना पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण : विहिप https://www.shauryatimes.com/news/51495 Mon, 05 Aug 2019 18:06:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51495 नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाये जाने के केंद्र सरकार के फैसले को साहसिक कदम बताते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर सहित पूरे देश के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, जम्मू-कश्मीर के संबंध में भारत सरकार द्वारा उठाए गए साहसिक कदमों का हम समर्थन करते हैं। हमें विश्वास है कि इससे जम्मू-कश्मीर सहित सम्पूर्ण देश के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। भारत की जनता सरकार के इस कदम का दृढ़ता से समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि आज, सरकार ने देश के इस अभिन्न अंग को सुरक्षित करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, हजारों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं और हजारों सैनिकों को उचित श्रद्धांजलि दी है जो इसके लिए शहीद हुए थे। आलोक ने कहा कि सरकार ने एक स्टैंड लिया है जिसके लिए उसे चुना गया था। हम बहुत संतुष्ट हैं कि सरकार ने अनुच्छेद 370 पर एक रुख अपनाया है। देश के लोग सरकार के साथ हैं।

]]>
पुलवामा हमले का मुंहतोड़ जवाब दे सरकार : विहिप https://www.shauryatimes.com/news/32312 Fri, 15 Feb 2019 09:16:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=32312 नई दिल्ली : विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट आलोक कुमार ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए एक और जिहादी हमले की निंदा करते हुए कहा है कि उम्मीद है कि भारत सरकार इस घटना का मुंहतोड़ जवाब देगी। आलोक कुमार ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इस आतंकी हमले में सुरक्षा बलों के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो चुके हैं। यह कार्य धर्म के नाम पर जुनूनी बनाए गए एक स्थानीय युवक ने किया। उन्होंने कहा कि यह आत्मघाती हमला था, जिसमें वह भी मारा गया। इस युवक ने पहले से रिकार्ड किए गए एक वीडियो संदेश में कहा है कि जब यह वीडियो अपलोड किया जाएगा, वह जन्नत में होगा। जैश ए मोहम्मद ने इस घटना की जिम्मेदारी भी ली है। इससे स्पष्ट है कि नौजवान लोगों को धर्म के नाम पर गुमराह कर भर्ती किया जा रहा है और उनके द्वारा हत्याएं, सम्पत्ति का विनाश तथा आपराधिक कार्य जिहाद व जन्नत के सुखों के लिए करवाए जा रहे हैं।

विहिप नेता ने कहा कि यह एक वैश्विक चुनौती है और विश्व समुदाय को इन घटनाओं तथा उनको जन्म देने वाली विचारधारा का सामना करने के लिए खड़ा होना होगा। विशेष तौर पर उन लोगों को अब आगे आना जरूरी है जो मानते हैं कि इस्लाम विश्व बंधुत्व व शान्ति का धर्म है। उन्होंने कहा कि जैश ए मोहम्मद पाकिस्तान स्थित व पाक-समर्थित आतंकी संगठन है। उसके प्रमुख अजहर मसूद को आतंकी घोषित करने में चीन का वीटो अवरोध बना है। इस अपवित्र गठजोड़ को रोकना होगा। कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत सरकार इस सम्बन्ध में संकल्पपूर्वक सभी आवश्यक कदम उठाएगी जिनमें पाक तथा पाक-अधिकृत कश्मीर में चल रहे सभी आतंकी अड्डों को नष्ट करना शामिल है। यह छद्मयुद्ध नहीं वल्कि प्रत्यक्ष युद्ध है और उम्मीद है कि भारत सरकार उसका उसी तरह जवाब देगी।

]]>