amisat misile – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 01 Apr 2019 17:33:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 एमिसैट के सफल प्रक्षेपण पर उपराष्ट्रपति ने इसरो वैज्ञानिकों को दी बधाई https://www.shauryatimes.com/news/37753 Mon, 01 Apr 2019 17:33:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37753
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को एमिसैट सहित 28 विदेशी नैनो उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। उपराष्ट्रपति ने कहा, “खुफिया उपग्रह एमिसैट और 28 अन्य विदेशी उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण के लिए इसरो वैज्ञानिकों को बधाई।” उन्होंने बताया कि विदेशी उपग्रहों में अमेरिका के 24, लिथुआनिया के दो, स्विटजरलैंड और स्पेन के एक-एक उपग्रह शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह इसरो के ताज में एक और पंख है और पूरे देश को अपने वैज्ञानिकों की उपलब्धियों पर गर्व है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, पीएसएलवी-सी45 मिशन की सफलता के लिए पूरी इसरो टीम को बधाई, जो सूर्य समकालिक कक्षा (पोलर एसएसओ) में स्थापित किया गया है। अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां हाल के वर्षों में अधिक ऊंचाइयों तक पहुंची हैं। राष्ट्र को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है, जिन्होंने इस मिशन को सफल बनाया। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा, “पीएसएलवी-सी45 सफलतापूर्वक एमिसैट को पोलर एसएसओ में स्थापित किया है। किसी अन्य सफल पराक्रम के लिए टीम इसरो को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समर्पित नेतृत्व में और फिर से समय देने के लिए हमारे वैज्ञानिकों पर गर्व है।
]]>