Amit Shah’s big rally in Lucknow – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

अमित शाह की लखनऊ में बड़ी रैली, विरोधी दलों के झूठ व षड्यंत्र का करेंगे पर्दाफाश
सुनील बंसल ने की रैली तैयारियों की समीक्षा बैठक

लखनऊ : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा की ओर से एक विशाल जनसभा को गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को सम्बोधित करेंगे। इस रैली में शाह उत्तर प्रदेश के जन-जन को विरोधी दलों के झूठ और षड्यंत्र को बेनकाब करने का संदेश देंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मंगलववार को प्रातः 11 बजे इस रैली में हजारों लोग भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि रैली लखनऊ के बंगलाबाजार स्थित रामकथा पार्क में आयोजित हो रही है। रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

राठौर ने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सैंकडों कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जन सम्पर्क अभियान में लगे हुए है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल स्वतः सभी व्यवस्थाओं को सीधे तौर पर मानीटरिंग कर रहे है। श्री बंसल ने आज रैली स्थल पर पहुंचकर रैली की तैयारियों को अन्तिम रूप देने के लिए बैठक की। बैठक में अवध क्षेत्र के प्रभारी जेपीएस राठौर, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टण्डन, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह, राज्यमंत्री मोहसिन रजा तथा रैली की व्यवस्था से जुडे सभी प्रमुख लोगों ने भाग लिया।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली रैली को जनमहाकुंभ की संज्ञा देते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में प्रदेश में होने वाली यह तीसरी रैली है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में अमित भाई शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा का सम्बोधन होगा तथा अवध क्षेत्र के सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक आदि इस रैली में भाग लेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि रैली के क्रम में 22 जनवरी को मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और कानपुर में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा 23 जनवरी को ब्रज क्षेत्र की रैली आगरा में सम्पन्न होगी। जिसको भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सम्बोधित करेंगे।