amith shah in jammu – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

परिवारवाद तक सीमित रही कांग्रेस, विकास के लिए तड़पता रहा विदर्भ : शााह
भाजपा गठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में की जनसभा

मुंबई : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। कश्मीर भारत से जुड़े, यह पूरा देश चाह रहा था, सिर्फ कांग्रेस और राकांपा इसका विरोध कर रहे थे। कांग्रेस और राकांपा की सोच सिर्फ परिवार के भले तक ही सीमित है। विदर्भ विकास के लिए तड़पता रहा, लेकिन कांग्रेस ने विदर्भ का विकास नहीं होने दिया। भाजपा की सरकार आने के बाद विदर्भ के विकास के लिए विशेष जोर दिया गया। अमित शाह ने लोगों से विदर्भ को विकास की राह पर ले जाने वाले भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की। अमित शाह ने यह बात शुक्रवार को बुलढ़ाणा जिले के चिखली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा गठबंधन उम्मीदवार श्वेता महाले की प्रचार जनसभा में कही। भाजपा अध्यक्ष शाह ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा के प्रवक्ता सवाल उठा रहे हैं कि महाराष्ट्र के चुनाव में कश्मीर की बात का क्या मतलब है।

शाह ने कहा कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग रहे, यह महाराष्ट्र की जनता चाहती है। महाराष्ट्र ही नहीं पूरे देश की जनता चाहती थी कि कश्मीर देश का अभिन्न अंग बने। संसद में कांग्रेस नेता ने कहा था कि अगर अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी किया गया तो खून की नदियां बहेंगी। विश्व के कई देश इस बारे में अपना अलग-अलग राग अलाप रहे। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह भारत का अपना मामला है और भारत इस मामले से निपटने में है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने चुनाव के बाद पहले लोकसभा सत्र में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया, जिससे कश्मीर भारत का अविभाज्य अंग बन गया। अमित शाह ने कहा कि इसके बाद कश्मीर में एक बूंद खून नहीं गिरा है। सभी जगह शांति है। कांग्रेस और राकांपा सिर्फ अपने परिवार को पोसने के लिए अनुच्छेद 370 का समर्थन कर रही थीं।