anup chandra pandey – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 14 Jul 2019 15:11:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 यूपी को हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण अभियान में शामिल हों : अनूप पाण्डेय https://www.shauryatimes.com/news/48752 Sun, 14 Jul 2019 15:11:31 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48752 लखनऊ : प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने रविवार को राज्य की जनता से अपील की कि प्रदेश को हरा-भरा एवं स्वच्छ वातावरण युक्त बनाने हेतु हर वर्ग के व्यक्ति को वृक्षारोपण अभियान में शामिल होना चाहिए। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्य सचिव ने आज लखनऊ में वृक्षारोपण भी किया। राजधानी के गोमती नगर स्थित सीएसआई टाॅवर में वृक्षारोपण करने के बाद वहां आयोजित वृक्षारोपण एवं रक्तदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक उचित स्थानों पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर और अधिक स्वच्छ वातावरण बनाने हेतु सार्थक प्रयास सुनिश्चित किये जायें।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में 22 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने हेतु सम्बंधित विभागों के साथ-साथ आम नागरिकों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी होगी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में आकांक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती रेनू पाण्डेय, अध्यक्ष राजस्व परिषद् प्रवीर कुमार, अपर मुख्य सचिव वन, श्रीमती कल्पना अवस्थी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला ने 117वीं बार रक्तदान किया और अन्य लोगों को रक्तदान हेतु प्रेरित भी किया। जिलाधिकारी लखनऊ, कौशल राज शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा सीएसआई टाॅवर में रहने वाले वाहन चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने भी इस मौके पर अपना ब्लड शुगर और नेत्रों की जांच कराकर रक्तदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

]]>
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिये संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करने के  निर्देश https://www.shauryatimes.com/news/45712 Mon, 17 Jun 2019 18:55:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=45712 लखनऊ : प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में संचारी रोगों के रोकथाम एवं उपचार के लिए 01 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान का द्वितीय चरण चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश के समस्त जनपदों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दिमागी बुखार से सर्वाधिक 38 जनपदों में अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने सोमवार को समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को परिपत्र भेजकर सम्बन्धित विभिन्न विभागों के कार्यों एवं दायित्वों का निर्धारण करते हुये निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में आगामी 01 जुलाई से 31 जुलाई तक ‘‘संचारी रोग नियंत्रण अभियान’’ चलाते हुये माह फरवरी, 2019 में संचालित की गई सभी गतिविधियां पुनः विस्तृत कार्य योजना बनाकर संचालित करायी जायें।

उन्होंने साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, जल भराव रोकने तथा शुद्ध पेयजल उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुये निर्देश दिये हैं कि सभी विभाग व्यवहार परिवर्तन तथा प्रचार-प्रसार की भी व्यापक योजना बनायें ताकि सभी जानकारियां आसानी से आम नागरिकों को उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न विभागों के मध्य आपसी समन्वय स्थापित कर एक साथ कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी निर्देश दिये हैं कि जनपद तथा ब्लाक स्तर पर समन्वय समितियां का गठन कर नियमित अन्तराल पर विभिन्न विभागों द्वारा किये गये कार्य निष्पादन तथा जनपद में रोग की स्थिति की समीक्षा इन समन्वय समितियों द्वारा की जाये। डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय ने जन संचारी रोग नियंत्रण माह में जन जागरूकता बढ़ाने हेतु ग्राम प्रधान, खण्ड विकास अधिकारी, शिक्षकों, ग्राम विकास अधिकारी आदि की भूमिकाओं का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुये निर्देश दिये हैं कि ब्लाक स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी ग्राम प्रधानों द्वारा किये जाने वाले समस्त कार्यों के लिये नोडल अधिकारियों की भूमिका निभाकर किये जा रहे कार्यों की प्रगति की निरन्तर समीक्षा करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 75 जनपदों के समस्त विकास खण्डों में आगामी 25 से 30 जून के मध्य ग्राम प्रधानों की विशेष मासिक बैठकें आयोजित कर संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार के नियंत्रण के अभियान में ग्राम प्रधानों की शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों द्वारा समुदाय में साफ-सफाई के लिये विशेष मुहिम चलायी जाये। उन्होंने कहा कि गांव में शौचालयों का प्रयोग, सही वक्त पर साबुन से हाथ धोना एवं गांव के वातावरण को स्वच्छ बनाने में बढ़ावा दिया जाये। उन्होंने आगामी 01 जुलाई, 2019 के दिन प्रदेश के समस्त विद्यालयों में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत साफ-सफाई, पर्यावरणीय स्वच्छता तथा रोगों से बचाव की प्रतिज्ञा दिलाने की जिम्मेदारी शिक्षकों को दी है। उन्होंने दिमागी बुखार तथा अन्य संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां छात्रों को दिलाने हेतु विशेष कक्षा लगाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से बचाव हेतु आवश्यक जानकारियों के पोस्टर विद्यालय के प्रमुख स्थानों पर लगवाये जायें।

]]>