arrest in love – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 08 Dec 2018 18:14:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पड़ोसन से प्यार का इजहार करने के चक्कर में पहुंच गये हवालात https://www.shauryatimes.com/news/21976 Sat, 08 Dec 2018 18:14:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=21976 नई दिल्ली : अपनी पड़ोसन का पीछा कर उसे प्रपोज करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बेचारे युवक को हवालात की हवा खानी पड़ी। हालांकि चंद घंटों बाद ही युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया। दरअसल युवक पर आशिकी का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि उसने अपनी शादीशुदा पड़ोसी की कार का बाइक से पीछा शुरू कर दिया। परेशान होकर विवेक विहार में महिला ने कार रोकी तो आरोपित उससे अपनी मोहब्बत का इजहार करने लगा। परेशान होकर महिला ने पुलिस बुला ली तो आरोपित उसे मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार महिला परिवार के साथ गाजियाबाद इलाके में रहती है। उसकी दिलशाद गार्डन इलाके में अपनी दुकान है। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह दुकान से अपनी कार से घर के लिए निकली। इस बीच आरोपित युवक ने बाइक से उसकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला ने युवक को कार के पीछे आते देखा तो उसने विवेक विहार इलाके में कार रोककर युवक से पीछे आने का कारण पूछा। इस बात पर युवक महिला को प्रपोज कर उससे मोहब्बत का इजहार करने लगा। महिला ने उसे डांट दिया तो आरोपित उसे मारने की धमकी देने लगा।इधर महिला ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक अपनी सफाई में पीछा करने और प्रपोज करने की बात से इनकार करने लगा। पुलिस ने जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।

]]>