arrest order against azam khan – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

बढ़ी मुश्किल : पूर्व मंत्री आजम की गिरफ्तारी का आदेश, बेनी वर्मा के खिलाफ वारंट
प्रयागराज : पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश शनिवार को एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने दिया। विशेष कोर्ट ने आजम खां के साथ सह अभियुक्त मो. अहतुला, राजेश, डीपी यादव और राजकुमार की भी गिरफ्तारी का आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि यदि सुनवाई की अगली तारीख 21 जनवरी को अभियुक्त कोर्ट में उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई अमल में लाई जाए। मामला थाने के घेराव से संबंधित है। दो जनवरी 2008 को आजम खां अपनी गाड़ी से जा रहे थे, जिस में काली फिल्म लगी थी। थाना प्रभारी हजलैट (मुरादाबाद) ने चेकिंग के दौरान गाड़ी रोक ली। जब कार्रवाई की जाने लगी तो आजम खां समर्थकों समेत गाड़ी से उतर गए और राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसी मामले में हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है।

भड़काऊ भाषण देने के आरोप में दर्ज था केस

दो मुकदमों की सुनवाई के दौरान एमपी एमएलए कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने पूर्व इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ वारंट जारी करने का आदेश दिया है। बलरामपुर के थाना उतरौला में बेनी प्रसाद वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि चार मई 2014 को उन्होंने रेहरा बाजार और राजा बाजार में आयोजित जनसभा में भड़काऊ भाषण दिया। सहायक विकास अधिकारी राजकुमार गौतम और उडऩदस्ता प्रभारी ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों मामलों में पूर्व मंत्री कोर्ट में पेश नहीं हुए।