arrest – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 07 Dec 2019 17:58:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मैट्रीमोनियल वेबसाइट पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा https://www.shauryatimes.com/news/68371 Sat, 07 Dec 2019 17:58:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=68371
लखनऊ : गोमतीनगर पुलिस ने मैट्रीमोनी वेबसाइट पर फर्जी आइडी बनाकर धोखाधड़ी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। मैट्रीमोनी साइट पर लोगों को बेवकूफ बनाकर गिफ्ट देने के नाम पर पैसे ठगता था। ऑपरेशन 420 के तहत थाना गोमतीनगर ने आरोपित को गिरफ्तार किया। नजफगढ़ साउथ वेस्ट दिल्ली, मिठाई वाला चैराहा का रहने वाला कृष्ण कुमार ने एक मैट्रीमोनी वेबसाइट पर फर्जी आइडी बनाई थी। आईडी बनान के बाद आरोपित लोगों को गिफ्ट देने के जाल में फंसाता था। धनराशि अपने खाते में जमा करवाकर आइडी बंद कर देता था। बताया जा रहा है कि इस तरह की फर्जी आइडी बनाने वालों का पूरा एक गिरोह सक्रिय है। कृष्ण पहले ग्रेटर नोएडा में रहता था, बाद में पता बदलकर वेस्ट दिल्ली में ठिकाना बना लिया।
]]>
कबीर हत्याकांड में दो मुख्य आरोपित गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/61444 Sat, 19 Oct 2019 17:35:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=61444 बस्ती : कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालवीय रोड पर 9 अक्टूबर को छात्र नेता कबीर तिवारी की हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें बस्ती पुलिस ने आरोपी प्रशांत पांडेय पुत्र प्रदीप पांडे को पकड़ा है। वहीं, दूसरे आरोपित को एसटीएफ ने लखनऊ से दबोचा है। पुलिस कप्तान हेमराज मीणा ने बस्ती से पकड़े गए आरोपित को शनिवार को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने बताया कि छात्र नेता कबीर की हत्या वर्चस्व की लड़ाई में की गई थी। जिसमें अभिजीत सिंह व मन्नू पांडेय मुख्य अभुक्ति हैं। आज बस्ती पुलिस ने मन्नू को पकड़ा, जबकि अभिजीत सिंह को एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।

]]>
Lucknow में पकड़ा गया फर्जी सचिवालय कर्मी https://www.shauryatimes.com/news/60044 Thu, 10 Oct 2019 17:48:56 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=60044

नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की पुलिस ने गुरुवार को एक फर्जी सचिवालय कर्मी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित स्वयं को सचिवालय में सेक्शन अफसर बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगता था। पुलिस के अनुसार पकड़े गये जालसाज की पहचान सर्वेश कुमार यादव पुत्र स्वामी दयाल यादव निवासी अमानीगंज थाना खंडासा जनपद अयोध्या के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजधानी में वह गोमतीनगर स्थित एक अवकाश प्राप्त जज के घर मे किरायेदार के रूप में रह रहा था। गोमती नगर पुलिस ने सर्वेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक इनोवा कार नंबर यूपी 65 बीसी 9334, भारतीय स्टेट बैंक के एक-एक लाख रुपये के पांच चेक, जिस पर खाता धारक रंजना के नाम हैं, दो इंडसइंड बैंक के ब्लैंक चेक, छह व्यक्तियों के शिक्षा संबंधी प्रपत्र और सचिवालय के कुछ कागजाद बरामद किया है। उसके पास से मिली इनोवा गाड़ी पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ है और उस पर हूटर भी लगा है।

पुलिस ने बताया कि सर्वेश स्वयं को सचिवालय में सेक्शन ऑफिसर बताकर बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगता था। इसके अलावा वह आम लोगों को प्लॉट दिलाने का भी झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कई लोगों से ठगी के मामले उजागर होंगे। गौरतलब है कि लखनऊ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा इस समय जालसाजों के विरुद्ध ऑपरेशन 420 अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजधानी पुलिस ने अब तक कई जालसाजों को गिरफ्तार किया है।

]]>
पुलिस से मुठभेेड़ के बाद शातिर लुटेरा गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/57388 Mon, 23 Sep 2019 10:39:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=57388
गाजियाबाद : इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार देररात साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहे एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्कूटी, तमंचा एवं कारतूस बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित मोनू लूट की वारदात में वांछित चल रहा था और उस पर 25 हजार का इनामी घोषित था। एसएसपी सुधीर कुमार ने सोमवार बताया कि इंदिरापुरम पुलिस रविवार देररात साहिबाबाद मंडी के सामने एटलांटा जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रही थी।
स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया रुकने के बजाय स्कूटी को विपरीत दिशा में मोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश वहीं पर गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश की पहचान मोनू पुत्र सुरेन्द्र निवासी आर्दश नगर थाना खोड़ा, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उस पर इंदिरापुरम थाने में लूट के चार मामले दर्ज हैं।
]]>
Noida : महिला से चेन छीनकर भाग रहे दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार  https://www.shauryatimes.com/news/56181 Sun, 15 Sep 2019 18:20:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=56181
नोएडा : ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में रविवार की रात में एक महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग रहे बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों के पैर में गोली मारी और पकड़ लिया। घायल बदमाशों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपितों की पहचान अलीगढ़ निवासी बिक्की उर्फ विक्रम व प्रतीक के रूप में हुई है। दोनों बदमाश स्काई गार्डन के पास एक मूर्ति क्षेत्र, थाना बिसरख से एक महिला से सोने की चेन छीनकर अपाचे मोटरसाइकिल से भाग रहे थे।  स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर तुरंत पहुँची पुलिस की टीम ने बदमाशों को खदेड़ा लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपितों को पैर में गोली लगी है। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।
]]>
लेखपाल को बांधकर पीटने वाला ग्रामप्रधान गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/41104 Sun, 28 Apr 2019 18:59:04 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=41104 भदोही : लेखपाल की पिटाई कर उसे बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने आरोपित परउपुर के ग्राम प्रधान दिनेश सिंह को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण को रुकवाने गए लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान द्वारा मारपीट कर उसे बंधक बनाने का आरोप है। मामला सुरियावां थाना क्षेत्र के परऊपर ग्राम सभा का है, जहां तैनात लेखपाल रामकुमार का कहना है कि वह ग्राम समाज की सुरक्षित भूमि पर ग्राम प्रधान दिनेश सिंह द्वारा निर्माण कर कर अतिक्रमण किया जा रहा था।

शनिवार को जब मौके पर पहुंच अतिक्रमण को रोकने की बात कही तो ग्राम प्रधान दिनेश सिंह ने अपपने परिवार के सदस्यों के साथ मारा पीटा और एक घण्टे बंधक बना कर रखा। मारपीट के बाद उनके पास रुपये रखकर फ़ोटो खींचा और जान से मारने की धमकी दी। घण्टे भर बंधक बनाए जाने के बाद इस शर्त पर छोड़ा गया कि वो पूरी घटना की शिकायत पुलिस से नहींं करेंगे। लेखपाल ने ग्राम प्रधान पर मोबाइल छीनने और अभिलेख फाड़ने का भी आरोप लगाया लेखपाल ने सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोपों के साथ सुरियावां थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया।

]]>
कांग्रेसी नेता को अश्लील मैसेज व तस्वीर भेज परेशान करने वाला लखनऊ से गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/37211 Thu, 28 Mar 2019 18:29:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=37211 नई दिल्ली : कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता को अश्लील मैसेज व आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने वाले 38 वर्षीय एक व्यक्ति को तुगलक रोड़ थाना पुलिस ने यूपी के लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक मैसेज करता था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपित कॉस्मेटिक आयटम के कारोबार से जुड़ा है। वह आधिकारिक तौर पर किसी भी राजनीतिक दल से तो जुड़ा नहीं है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान राजेश श्रीवास्तव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे लखनऊ स्थित घर से गिरफ्तार किया। आरोपित को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर इस संबंध में 509 की धारा (किसी महिला का अपमान करना ), 506 (धमकी देना) और भारतीय दंड संहिता की धारा 67 और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 67 (इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने) के आरोप के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पीड़िता के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी आरोपित ने “अश्लील और धमकी भरे” संदेश पोस्ट किए थे। इसकी जानकारी पीड़ित नेता ने नई दिल्ली जिले के डीसीपी और दिल्ली पुलिस के अन्य अधिकारी को टैग कर दी थी। साथ ही इस संबंध में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार शिकायतकर्ता को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो अलग-अलग सेल फोन नंबरों से संदेश मिल रहे थे। संदिग्ध ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए और शिकायतकर्ता द्वारा उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर दो सेल फोन नंबर पोस्ट करने के तुरंत बाद आरोपित ने उसने सिम कार्ड को तोड़ दिया, ताकि पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई ना कर सके।

]]>
रिटायर्ड फौजी का पर्स लूटना उचक्के को भारी पड़ा! https://www.shauryatimes.com/news/31266 Fri, 08 Feb 2019 18:27:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=31266 जवान ने आधा किमी दौड़ाकर दबोचा, ठीक से धुनने के बाद पुलिस को सौंपा

नई दिल्ली : पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में एक बदमाश को रिटायर्ड आर्मी मैन का पर्स लूटना भारी पड़ गया। सेना के जवान ने बदमाश का आधा किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा और बुरी तरह उसकी पिटाई करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, कर्मचंद परिवार के साथ पलवल हरियाणा के रहने वाले हैं। वह आर्मी से रिटायर्ड हैं। वारदात वाली रात साढ़े सात बजे वह हरियाणा से नांगलोई अपने एक रिश्तेदार के यहां आया था। नांगलोई बस स्टैंड पर एक युवक ने उसका पर्स निकाल लिया और पीरागढ़ी की तरफ भागने लगा। खुद को फंसता देखकर उसने अपने साथी को पर्स पकड़ा दिया, जो मौके पर्स लेकर फरार हो गया। वहीं, जिसने पर्स निकाला था उसका आधे किलोमीटर तक पीछा कर उसे पब्लिक की सहायता से दबोच लिया। आरोपी की बुरी तरह से पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ चिंटू के रूप में हुई। पर्स में हजारों रुपये और महत्वपूर्ण सामान रखा हुआ था।

]]>
धमकी देने के आरोप में पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी गिरफ्तार https://www.shauryatimes.com/news/30519 Sun, 03 Feb 2019 18:23:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=30519 नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व जिले के अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने एक उबर ड्राइवर को पिस्तौल दिखाकर धमकी देने और उसकी कार का शीशा तोड़ने के आरोप में कीर्ति नगर निवासी पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी राजन भरारा(41) को गिरफ्तार किया है। राजन 2012 में एमसीडी चुनाव लड़ा था और हार गया था। उसके पास से एक पिस्तौल व आई-10 कार भी जब्त की है। डीसीपी चिन्मय बिश्वास के अनुसार मामला 31 जनवरी की रात करीब तीन बजे का है। पीसीआर कॉल उबर कैब ड्राइवर की तरफ से मिली थी।पुलिस ने उक्त कार का पीछा किया और उसके ड्राइवर को दबोच लिया। पुलिस को संगम विहार निवासी उबर ड्राइवर सलमान ने बताया कि वह रात करीब पौने तीन बजे पैसेंजर का इंतजार कर रहा था। इसी समय आरोपी आई-10 के चालक से साइड देने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपित कार चालक ने पिस्तौल निकाल ली और उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपित राजन भराराे प्रॉपर्टी डीलर है।

उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह एक बर्थडे पार्टी अटेंड करने ईस्ट ऑफ कैलाश के एक रेस्टोरेंट में आया था। पार्टी के बाद वह अपने एक दोस्त को छोड़ने अमर कॉलोनी आया था। इसी दौरान उसकी उबर ड्राइवर से साइड को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस रिकॉर्ड में राजन के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत तीन केस पहले से दर्ज पाये गये हैं। आरोपित के पास से बरामद हुई पिस्तौल अवैध है। राजन ने पिस्तौल को मेरठ के किसी जानकार से दबंगई दिखाने के मकसद से ली थी। इसके खिलाफ दर्ज पहले मामले मौरिस नगर, कीर्ति नगर और डिफेंस कालोनी थानों में दर्ज थे।

]]>